67 की उम्र में क्या सचमुच मां बनने वाली हैं Neena Gupta? बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं...

67 की उम्र में नीना गुप्ता के पेट पर लोगों ने कमेंट किया तो एक्ट्रेस ने भी चुप रहने के बजाय ऐसा जवाब दिया कि बात वहीं खत्म हो गई. आखिर लोगों ने क्या पूछा था और नीना ने क्या कहा, जानिए.

Neena Gupta उन एक्ट्रेसेज में से हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी की बेवजह की दखलअंदाजी चुपचाप सुनने वालों में से नहीं हैं. शादी कब करोगी से लेकर वजन बढ़ने तक, लोग उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते रहे हैं. लेकिन नीना के पास भी ऐसे सवालों का जवाब तैयार रहता है. हाल ही में उन्होंने बताया कि जब लोग उनकी निजी जिंदगी या शरीर को लेकर कमेंट करते हैं तो वह उन्हें कैसे जवाब देती हैं.

साड़ी में पेट दिखा तो लोगों ने पूछ लिया- ‘प्रेग्नेंट हैं?’

एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक पार्टी के दौरान

एक बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने बॉडी शेमिंग से जुड़े एक पुराने किस्से का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक बार साड़ी पहनते समय उनका पेट थोड़ा बाहर नजर आ रहा था. बस फिर क्या था, लोगों ने उनके शरीर को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया.

कुछ लोगों ने तो उनसे सीधे पूछ लिया कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं? नीना ने बताया कि उन्हें इस तरह के सवालों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, बल्कि वह ऐसे लोगों को अपने अंदाज में जवाब देना पसंद करती हैं.

नीना बोलीं- ‘मैं प्रेग्नेंट हूं...’

नीना ने बॉडी शेमिंग करने वालों के लिए एक मजेदार तरीका भी बताया. उनका कहना था कि अगर कोई आपके शरीर को लेकर इस तरह का कमेंट करे, तो आप उसे कह दीजिए कि ‘मैं प्रेग्नेंट हूं.’

यानी जहां लोग किसी महिला के शरीर को देखकर तुरंत अपनी राय देने लगते हैं, वहीं नीना का जवाब साफ है- हर चीज का जवाब सफाई देकर देना जरूरी नहीं है. कभी-कभी सामने वाले को उसी की बात का जवाब उसी अंदाज में देना बेहतर होता है.

67 की उम्र में भी लुक्स पर नहीं देतीं सफाई

नीना गुप्ता लंबे समय से फिल्मों और सीरीज में काम कर रही हैं. उम्र बढ़ने के साथ भी उन्होंने अपने काम और लुक्स को लेकर लोगों की बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया.

उनका मानना है कि किसी महिला के शरीर को देखकर उसके बारे में सवाल करना या उसे जज करना सही नहीं है. खासकर तब, जब सामने वाला सिर्फ एक तस्वीर या कुछ सेकंड की झलक देखकर पूरी कहानी बना ले.

शादी पर भी लोगों को दे चुकी हैं करारा जवाब

नीना गुप्ता सिर्फ बॉडी शेमिंग को लेकर ही खुलकर नहीं बोलतीं. उनकी शादी को लेकर भी लोगों ने उनसे कई बार सवाल किए हैं.

एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेंगी, तो नीना ने बेहद सीधे अंदाज में जवाब दिया था. उन्होंने कहा था, “तुम्हारे बाप का नहीं खाती, तुम्हें क्या दिक्कत है?”

इसके साथ ही उन्होंने सामने वाले से ही पूछ लिया था कि उसने खुद शादी की है या नहीं. नीना का अंदाज साफ दिखाता है कि उन्हें अपनी जिंदगी के फैसलों पर किसी की राय की जरूरत नहीं है.

महिलाओं को लेकर सोच पर भी बोलीं नीना

नीना गुप्ता ने महिलाओं के लुक्स और उम्र को लेकर समाज की सोच पर भी बात की है. उनका कहना है कि महिलाओं के लिए आज भी उनके दिखने को लेकर काफी उम्मीदें रखी जाती हैं.

हालांकि, उन्हें लगता है कि एक बदलाव जरूर आया है. आज महिलाएं पहले के मुकाबले ज्यादा कमाती हैं और अपने फैसले खुद लेने की स्थिति में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >