The Great Indian Kapil Show में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, अर्चना पूरन का हाल जान लगेगा झटका, Video

Navjot Singh Sidhu The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नए सीजन के साथ फिर से अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए लौट आया है. दर्शक 21 जून से इसे एंजॉय कर सकते हैं. इसी बीच जज की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री हो गई है.

Navjot Singh Sidhu The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गया है. सीजन 3, 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इसमें कीकू शारदा, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स देखने को मिलेंगे. वहीं जज की कुर्सी पर जहां कई सालों से अर्चना पूरन सिंह का राज था, वहीं अब उनसे ये हक छीनने वाला है, क्योंकि राजनेता और क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री हो गई है.

नवजोत सिंह सिद्धू की द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हुई वापसी

नेटफ्लिक्स की ओर से शेयर किए गए नए प्रोमो में कपिल अर्चना के लिए एक बड़ा सरप्राइज पेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह कहती हैं कि क्या उनकी सैलरी बढ़ा दी गई है, या फिर उन्हें नया घर गिफ्ट में मिल रहा है या नेटफ्लिक्स उन्हें प्रोफिट शेयर दे रहा है. जैसे ही कपिल उनके चेहरे से पट्टी हटाता है. नवजोत की धांसू एंट्री होती है और वह एक मजेदार शायरी सुनाते हैं.

सिद्धू की वापसी पर क्या बोले कपिल शर्मा

सिद्धू पाजी की वापसी के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “हमने वादा किया था कि हमारा परिवार बढ़ेगा… मैं अर्चना जी के साथ सभी चुटकुले, शायरी और मस्ती का आनंद लेने के लिए सिद्धू पाजी को परिवार का हिस्सा बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. माहौल सेट है, इसलिए देखते रहिए क्योंकि इस सीजन में चुटकुले और हंसी डोनो हो गई हैं ट्रिपल!!!”

शो में वापसी को लेकर क्या बोले सिद्धू

शो में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आकर ऐसा लगता है, जैसे मैं फिर से घर आ गया हूं. यह मेरे लिए होम रन है. हमने लोगों की आवाज सुनी, इतने सारे फैंस ने मुझे पसंद किया. मुझे खुशी है कि नेटफ्लिक्स खूबसूरत लोगों के इस गुलदस्ते को एक साथ लाने में कामयाब रहा है और हम इस सीजन में दुनिया भर के दर्शकों के लिए खिलेंगे. फिर से इसका हिस्सा बनने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >