Bade Achhe Lagte Hain 3: राम-प्रिया की जोड़ी का होगा एंड! ऑफ एयर होने जा रहा शो! इस दिन आएगा लास्ट एपिसोड

बड़े अच्छे लगते हैं 3 के लीड एक्टर नकुल मेहता ने अपने घर पर एक पार्टी रखी, जोकि एक गेट टू गेदर था. इसकी तसवीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, बड़े अच्छे और खूबसूरत लोगों के साथ ये आखिरी खाना.

Bade Achhe Lagte Hain 3: नकुल मेहता और दिशा परमार स्टारर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3′ इन दिनों चर्चा में है. शो में नकुल, राम कपूर के रोल में नजर आते है और प्रिया का किरदार दिशा निभा रही है. दोनों की प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा. इसकी जगह सुम्बुल तौकीर खान का नया शो काव्या- एक जज़्बा एक जुनून लेने वाला है. चलिए आपको पूरी खबर बताते है.

नकुल मेहता ने शेयर की ये तसवीर

दरअसल, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ के लीड एक्टर नकुल मेहता ने अपने घर पर एक पार्टी रखी, जोकि एक गेट टू गेदर था. इसकी तसवीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बड़े अच्छे और खूबसूरत लोगों के साथ ये आखिरी खाना.” इस पार्टी में दिशा परमार के साथ-साथ मिलिंद पाठक, साधिका स्याल, तानिया कालरा, सुप्रिया शुक्ला, सृष्टि जैन, सनाज ईरानी और चिराग मेहरा नजर आए. अब उनके इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.

कब आएगा आखिरी एपिसोड?

नकुल मेहता के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या ये शो खत्म हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, एकता कपूर प्लीज ऐसा मत कीजिए. एक यूजर ने लिखा, शायद आप दोनों को फिर से नये शो में देखने का मौका मिले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े अच्छे लगते हैं 3, 11 अगस्त 2023 को ऑफ एयर हो जाएगा. शो का आखिरी एपिसोड 11 अगस्त (शुक्रवार) को आएगा. ऐसी चर्चा है कि इसकी जगह कोई दूसरा शो लेने वाला है.

बड़े अच्छे लगते हैं 3 को रिप्लेस करेगा ये शो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि शो को ओटीटी पर शिफ्ट किया जाएगा. अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शो की टाइमिंग को बदला जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म कहा नहीं गया है. वहीं, ये भी है कि बड़े अच्छे लगते हैं 3 को सुम्बुल तौकीर खान का नया शो काव्या – एक जज़्बा एक जुनून रिप्लेस करने वाला है. शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जो देखने में काफी दमदार था.

Also Read: Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू ने इन 5 फिल्मों से फैंस को किया इम्प्रेस, जानें क्या है उनका निक नेम?

बड़े अच्छे लगते हैं 3 में काम करने को लेकर नकुल मेहता ने कही ये बात

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को छोड़ने के बाद शो की तीसरे सीजन में काम करने को लेकर नकुल मेहता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था, “जब मुझे कॉल आया, तो मैं हैरान नहीं था क्योंकि मैंने देखा कि लोगों ने हमें आगे बढ़ने के लिए कैसे प्रतिक्रिया दी और जैसे ही मैंने महसूस किया, यह सही काम था.” एक्टर ने आगे बताया, “मुझे एक सेकंड भी नहीं लगा कि यह एक शानदार अवसर है. यह एक शो है जिस पर मुझे बहुत गर्व है. मैं इसका पूरा मालिक हूं और यह शो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक सुंदर सवारी रहा है, इसलिए मुझे लगा कि यह हमारे दर्शकों को एक उचित श्रद्धांजलि होगी – एक बार फिर से मिलना और इसे करना. यह एक महान जगह से आया था जहां मुझे लगा और चैनल भी उस शो को श्रद्धांजलि देना चाहता था जो हमने किया था और उन पात्रों के लिए प्यार जो हमने निभाए थे.”

Also Read: Gadar 2 की रिलीज से पहले KRK ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर गदर 2 हिट है तो सनी देओल बड़े…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >