Naagin 7: एकता कपूर के शो की नागिन हुई फाइनल, ये एक्ट्रेस लीड रोल में लगाएंगी ग्लैमरस का तड़का, जानें नाम

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचूरल शो नागिन 7 के ऑनएयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी नए सीजन में लीड रोल निभाएंगी. उन्होंने प्रोमो शूट भी कर लिया है.

Naagin 7: नागिन हमेशा से सबसे लोकप्रिय भारतीय डेली सोप में से एक रहा है, जिसमें एक साइंस-फिक्शन कहानी होती है, जो एक नागिन और उसके दुश्मनों से बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है. फैंस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब, नागिन 7 को लेकर बड़ी खबर आई है, जिसमें कहा जा रहा है ये बिग बॉस एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएंगी.

ये एक्ट्रेस बन सकती है नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, उडारियां और बिग बॉस 16 से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अब एकता कपूर के नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. कथित तौर पर, प्रियंका के साथ शो का प्रोमो शूट पूरा हो चुका है और यह जल्द ही इसे फैंस के बीच ऑफिशियल कर दिया जाएगा.

एकता कपूर के सीरियल में नागिन का किरदार किसने निभाया है?

नागिन फ्रैंचाइजी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. दर्शकों ने हर एक सीजन को काफी ज्यादा प्यार दिया है. मौनी रॉय, सुरभि ज्योति और तेजस्वी प्रकाश जैसी अभिनेत्रियों अलग अलग सीजन का हिस्सा रही हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है. अब प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही शुरू होने वाले इस मेगा-सीरियल की अगली नागिन बनेंगी.

जल्द रिलीज होगा नागिन 7 का टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका की झलक बेहद रहस्यमयी और दमदार लगने वाली है. उनका दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आएगा. शो का प्रोमो जल्द ही टीवी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. प्रियंका का टीवी इंडस्ट्री में कदम रखना उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. अब, फैन्स एकता कपूर की नागिन फ्रैंचाइजी के इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Coolie Trailer Review: रजनीकांत की कुली का धांसू ट्रेलर हिट हुआ या फ्लॉप, नेटिजन्स बोले- 1000 करोड़ की फिल्म लोड…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >