Naagin 7 को मिला एक्सटेंशन, एकता कपूर के शो का इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

‘नागिन 7’ को ऑफ-एयर होने की खबरों के बीच एक्सटेंशन मिल गया है. एकता कपूर ने बताया कि शो अब कब खत्म होगा. साथ ही उन्होंने ‘नागिन 8’ को लेकर हिंट भी दिया है.

Naagin 7: शो नागिन 7 को लेकर खबरें सामने आई थीं कि यह जल्द ऑफ-एयर होने वाला है, लेकिन अब खुद एकता कपूर ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक ‘नागिन 7’ अप्रैल में ही खत्म होने वाला था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर साफ किया कि शो को एक्सटेंशन मिल गया है.

ऑफ-एयर की खबरों के बीच आया ये अपडेट

एकता कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी के वीडियो में बताया, “जैसा कि मैं हमेशा ‘नागिन’ से जुड़े कुछ अपडेट्स देने के लिए यहां मौजूद रहती हूं. कल मैंने एक पोस्ट शेयर की थी, मुझे अंदाजा नहीं था कि हम इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर देंगे. हमें अप्रैल में खत्म होना था, लेकिन अब चैनल के रिक्वेस्ट पर ये मेरे जन्मदिन (7 जून) पर खत्म हो रहा है. ‘नागिन’ के किसी भी सीजन में सिर्फ 30 एपिसोड होने की योजना नहीं थी, लेकिन हमने उन्हें बढ़ाकर 48 कर दिया और इसलिए हम अगले साल वापस आएंगे.”

‘नागिन 8’ को लेकर भी दिया बड़ा हिंट

एकता कपूर ने फैंस को खुश करते हुए यह भी बताया कि ‘नागिन’ का अगला सीजन यानी ‘नागिन 8’ भी जरूर आएगा. उन्होंने कहा कि वह हर साल नया सीजन लाना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए छोटे सीजन बनाना जरूरी है, ताकि वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे सकें. उन्होंने यह भी साफ किया कि ‘नागिन 7’ के खत्म होने के बाद कुछ समय का ब्रेक लिया जाएगा और फिर अगले साल यानी 2027 में नए सीजन के साथ वापसी होगी.

शो की स्टारकास्ट

नागिन 7’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है. इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. उनके अलावा नमिक पॉल, एलिस कौशिक, ईशा सिंह और कनिका मान भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले ‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ‘नागिन’ फ्रेंचाइज की शुरुआत साल 2015 में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और सुधा चंद्रन के साथ हुई थी और तब से यह शो लगातार हिट रहा है.

यह भी पढ़ेंKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश की एंट्री से बदली कहानी, सामने आया अंश से जुड़ा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >