Naagin 7: थाम लें दिल अपना, इस महीने से शुरू होगा नागिन 7, एकता कपूर के शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Naagin 7: 'नागिन 6' के बाद एकता कपूर ने 'नागिन 7' को लाने में समय लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नागिन 7' साल 2025 में IPL के बाद शुरू हो सकता है. अब शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.

Naagin 7: टीवी के पसंदीदा सीरियल में से एक नागिन का सबसे पहले सीजन साल 2015 में शुरू हुआ था. शो में सबसे पहले मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी नजर आए थे. पहले ही सीजन में शो ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. दूसरे सीजन में भी मौनी ही नजर आई थी. इसके बाद हर सीजन में नये कास्ट की एंट्री हुई. एकता कपूर के शो में तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल और प्रतीक सहजपाल ने काम किया है. अब नागिन 7 कब आएगा, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं.

नागिन 7 इस महीने से होगा शुरू

नागिन 6 के बाद एकता कपूर ने नागिन 7 को लाने में काफी वक्त लिया. पिछले साल भी नागिन 7 के आने की खबर सोशल मीडिया पर आई थी. हालांकि शो पिछले साल नहीं आया. फिर इस साल के शुरुआत में ही नागिन 7 को लेकर चर्चा होने लगी. एकता कपूर ने बताया कि शो पर काम शुरू हो गया है. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन 7 मई साल 2025 में शुरू होगा. ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल 2025 के बाद शो शुरू होगा. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शो जून के दूसरे हफ्ते या जुलाई के पहले वीक में स्टार्स हो सकता है. लेकिन कुछ भी मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है.

नागिन 7 में कौन होगा?

नागिन 7 के लिए ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और प्रियंका चाहर चौधरी को अप्रोच किया गया है, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा है. हालांकि बाद में प्रियंका ने ये क्लियर कर दिया कि वह शो का हिस्सा नहीं है. अविका गोर को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह बताया था. इसके अलावा मेल लीड के लिए अभिषेक कुमार, अंकित गुप्ता, विवियन डीसेना से भी मेकर्स ने बात की है, ऐसा सुनने में आया है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >