Naagin 7: अविका गौर ने एकता कपूर के शो में नागिन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस बारे में क्यों…

Naagin 7: बालिका वधू में युवा आनंदी की भूमिका निभाने वाली अविका गौर को लेकर खबरें आ रही है कि वह नागिन 7 में मेन लीड के तौर पर नजर आ सकती है. एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Naagin 7: नागिन 7 को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. छह सीजन की भारी सफलता के बाद, एकता कपूर ने कुछ महीने पहले ऑफिशियल तौर पर नए सीजन की घोषणा की थी. उन्होंने एक छोटा सा टीजर भी जारी किया. जिसमें एक खूबसूरत सी नागिन की झलक देखने को मिली थी. हालांकि यह रोल कौन निभाएगा, इसके बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आया है. बीते दिनों कहा गया कि प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय यह रोल निभा सकती हैं. हालांकि अब बालिका वधू फेम अविका गौर का नाम सामने आ रहा है. एक्ट्रेस ने भी इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अविका गौर ने नागिन 7 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

अपनी वापसी की जोरदार चर्चा के बीच, अविका ने चल रही अटकलों पर रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “क्या ऐसा है? मैं इस बारे में क्यों नहीं जानती?” उनके रिएक्शन ने फैंस का दिल तोड़ दिया. एक यूजर ने लिखा, यह खबर भी झूठी निकली… कौन आखिरकार नागिन होगा. एक दूसरे यूजर ने लिखा, एकता मैंम अब तो सस्पेंस खत्म कर दो.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रियंका चाहर चौधरी ने भी नागिन बनने पर किया था रिएक्ट

इससे पहले, अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाने पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा, “अफवाहें? ओह, मैंने उन्हें देखा है. उत्साह? झूठ नहीं बोलूंगी, मैंने इसका आनंद लिया! लेकिन आइए इसे वास्तविक रखें, मुझे नागिन नहीं बनना? अब जब रूमर्स क्लियर हो गई है, तो अधिक रोमांचक चीजों की ओर बढ़ने का समय आ गया है!”

इस एक्ट्रेस के साथ शुरू हुआ था नागिन का सफर

इस शो की शुरुआत मौनी रॉय की मुख्य भूमिका के साथ हुई थी, जिसमें तेजस्वी प्रकाश, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना सहित कई अभिनेत्रियों ने छह सीजन में शो में आकार बदलने वाली नागिन की भूमिका निभाई थी. अब अगली नागिन कौन होगी, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >