Naagin 7 में 'नागिन' बनने के लिए अंकिता लोखंडे चार्ज करेंगी तगड़ी फीस! जानकर हो जाएंगे हौरान

Naagin 7: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल नागिन 7 को लेकर इन दिनों कई खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि इस बार अंकिता लोखंडे नागिन बनेंगी. उनके अपोजिट बिग बॉस फेम अंकित गुप्ता नजर आएंगे. इसे लेकर नया अपडेट आया है.

इस बाग एकता कपूर की नागिन कौन बनेंगी, इसपर लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बिग बॉस 17 फेम अंकिता लोखंडे नागिन 7 में काम करेंगी.

पिछले महीने नागिन के नए सीजन में मुख्य भूमिका निभाने वाली अंकिता लोखंडे को लेकर काफी चर्चा थी. कहा जा रहा था कि अगर एकता कपूर उनसे नागिन 7 में काम करने के लिए अप्रोच करेंगी, तो वो इसे मना नहीं करेंगी.

अंकिता लोखंडे ने बताया है कि वो नागिन सीजन 7 नहीं कर रही हैं. वहीं, गपशप मिलों का सुझाव है कि यदि वह इस प्रोजेक्ट को करती है, तो उन्हें फीस के रूप में एक बड़ा अमाउंट मिलता.

सियासत के मुताबिक, नागिन 7 के लिए अंकिता की फीस तेजस्वी प्रकाश से ज्यादा होगी. तेजस्वी ने नाहिन 6 के लिए प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये चार्ज किए था.

ऐसी चर्ची भी थी कि निर्माता नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बिग बॉस फेम अंकित गुप्ता पर विचार कर रहे हैं. जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए थे. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.  

नागिन 7 के लिए संभावित मेल लीड के रूप में अब तक कई नाम सामनेआ चुके है. एक नाम प्रतीक सहजपाल का भी आया था. हालांकि आधिकारिक तौर से कुछ कहा नहीं गया है अभी तक.

सलमान खान के बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी ने ट्राफी अपने नाम की है. जबकि अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनर अप बने. मन्नारा चोपड़ा शो की सेकेंड रनर अप हैं. चौथे स्थान पर अंकिता लोखंडे थी.

अंकिता लोखंडे नागिन 7 में नजर आएंगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन इतना तय है कि वो रणदीप हुड्डा संग वीर सावरकर में नजर आएंगी.

अंकिता ने फिल्म वीर सावरकर में काम करने को लेकर कहा, “फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने वाली है और मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रही हूं क्योंकि बिग बॉस के बाद यह पहला प्रोजेक्ट है.

गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश, वत्सल शेठ, सिम्बा नागपाल और प्रतीक सहजपाल स्टारर नागिन 6 खत्म हो चुका है.

Also Read: Naagin 7: आयशा सिंह के साथ ये शख्स निभाएगा नागिन 7 में लीड रोल! इस पॉपुलर एक्टर की हो सकती है एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >