Naagin 7: सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' में अंकिता लोखंडे संग रोमांस नहीं करेंगे अभिषेक कुमार, कहा- ऐसा कुछ...

Naagin 7: एकता कपूर का सीरियल नागिन आपको याद होगा. बीते कई महीनों से नागिन 7 को लेकर कई खबरें चल रही है. अगली नागिन कौन होगी, इसे लेकर कई नाम सामने आ गए है. कहा जा रहा था कि बिग बॉस 17 रनर अप अभिषेक कुमार इसक हिस्सा होंगे.

अगली नागिन कौन होगी, ये फैंस जानना चाहते है. नागिन 7 को लेकर अभी तक मेकर्स ने कुछ फाइनल नहीं किया है. कुछ महीनों से कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके है.

कहा जा रहा था कि एकता कपूर के शो नागिन 7 में अगली नागिन अंकिता लोखंडे नागिन बनेंगी. जिसके बाद अंकित गुप्ता का भी नाम सामने आया.

हाल ही में एक मीडिया बातचीत में, अभिषेक कुमार ने फाइनली नागिन 7 में अंकिता के साथ शामिल होने की खबरों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं. पता नहीं इस बारे में मैं ऐसी खबरें क्यों आ रही है. ऐसा कुछ भी नहीं है. अगर आएगा तो मैं आप सबको जरूर बताऊंगा.”

अब इतना तय है कि अभिषेक कुमार अब नागिन 7 में नजर नहीं आएंगे. जल्द ही एक्टर का नया म्यूजिक वीडियो संवारे रिलीज होने वाला है, जिसमें उनके साथ मन्नारा चोपड़ा है. इसका पहला लुक पहले सामने आ चुका है.

अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 में अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया था. हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 17 रीयूनियन पार्टी की मेजबानी की थी. मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, ओरी, जिग्ना वोरा, नावेद सोले, मन्नारा चोपड़ा पार्टी में शामिल हुए थे.

अंकिता लोखंडे ने बताया है कि वो नागिन सीजन 7 नहीं कर रही हैं. वहीं, गपशप मिलों का सुझाव है कि यदि वह इस प्रोजेक्ट को करती है, तो उन्हें फीस के रूप में एक बड़ा अमाउंट मिलता.

बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और ईशा मालविया के बीच कई बार तीखी झड़प देखने को मिली थी. शो शुरू होने के बाद से ही अभिनेता का अपनी पूर्व प्रेमिका ईशा के साथ बहुत ही जहरीला रिश्ता था. वे अक्सर एक-दूसरे के परिवारों को भी झगड़ों में घसीट लेते थे.

अभिषेक एक अभिनेता, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. उन्होंने ये प्यार नहीं तो क्या है, और तेरी हो लें दे सहित कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और साथ ही कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है.

वहीं, पहले कहा जा रहा था का नागिन 7 में आयशा सिंह काम करेंगी. हालांकि बाद में सई फेम आयशा ने क्लियर किया कि वो इसमें काम नहीं कर रही है. ये जानकर उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे.

आयशा सिंह के अलावा नागिन 7 के लिए प्रियंका चहार चौधरी का भी नाम सामने आया था. प्रियंका ने कहा, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी क्योंकि मैं अभी इस शो के लिए बात करने की स्थिति में नहीं हूं, इसलिए इसमें कोई सच्चाई नहीं है. अब मैं टेलीविजन से ब्रेक ले रहा हूं और खुद को समय दे रही हूं.’

Also Read: Naagin 7 में ‘नागिन’ बनने के लिए अंकिता लोखंडे चार्ज करेंगी तगड़ी फीस! जानकर हो जाएंगे हौरान Also Read: Naagin 7: आयशा सिंह के साथ ये शख्स निभाएगा नागिन 7 में लीड रोल! इस पॉपुलर एक्टर की हो सकती है एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >