Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश के फैंस को बड़ा झटका, ऑफ एयर होने जा रहा है शो, इस दिन आयेगा आखिरी एपिसोड

एकता कपूर ने कैप्शन में अपने शो पर प्यार बरसाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह 'अलविदा कहने का समय' है. उन्होंने कहा, “जैसा कि हम एक नया लोकगीत सप्ताहांत शो पेश कर रहे हैं…. मेरे पसंदीदा शो को अलविदा कहने का समय और भारत की सबसे बड़ी लोकगीत फ्रेंचाइजी #naagin6!

तेजस्वी प्रकाश के सुपरनैचुरल शो नागिन 6 के ऑफ-एयर होने की खबरें पिछले कुछ समय से आ रही है. अब एकता कपूर ने आधिकारिक तौर पर इसे अलविदा कहने की घोषणा की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक थ्रोबैक प्रोमो शेयर किया जिसमें तेजस्वी को पिछले साल नागिन के रूप में पेश किया गया था.

एकता कपूर ने नागिन 6 को कहा अलविदा

इस पोस्ट के साथ एकता कपूर ने कैप्शन में अपने शो पर प्यार बरसाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह ‘अलविदा कहने का समय’ है. उन्होंने कहा, “जैसा कि हम एक नया लोकगीत सप्ताहांत शो पेश कर रहे हैं…. मेरे पसंदीदा शो को अलविदा कहने का समय और भारत की सबसे बड़ी लोकगीत फ्रेंचाइजी #naagin6! इस सीज़न ने सीजन वन एन थ्री के साथ अपनी जगह सही पाई! सभी के प्यार के लिए धन्यवाद और अब अगले के लिए … जय माता दी पी. टीम पार्टी ज़रूर होगी.” फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, शो फरवरी के अंतिम सप्ताह में खत्म होगा.

अर्जुन बिजलानी ने किया ये कमेंट

एकता द्वारा अपडेट साझा करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों और दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में इस बारे में बात की कि वो नागिन 6 को कैसे याद करेंगे. अर्जुन बिजलानी ने कमेंट किया, “जय माता दी!!! इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है. हमेशा मेरे दिल के इतने करीब रहेंगे. थैंक यू एक मैम फॉर नागिन 1.” बता दें कि अर्जुन बिजलानी सीजन 1 में इसका हिस्सा थे.

बिग बॉस 16 के घर में होगी नये चेहरे की तलाश

एक और पोस्ट में एकता कपूर ने खुलासा किया कि वह जल्द ही बिग बॉस 16 में आयेंगी और अपनी अगली फिल्म के लिए किसी एक कंटेस्टेंट का चुनाव करेंगी. उन्होंने लिखा, “’इस नगीना के लिए ढेर सारा प्यार. ‘बिग बॉस 15’ में मुझे मेरी नागिन मिली थी. कोरोना में तेज बुखार और खांसी के दौरान मैंने कलर्स और मनीषा को बताया कि मैं उसे कास्ट करना चाहती हूं. एक फिल्म की अनाउंसमेंट के लिए मैं ‘बिग बॉस 16’ के घर में जा रही हूं. देखते हैं कि इस बार हमें वहां कौन मिलती है.”

Also Read: इन खूबसूरत लोकेशन्स में हुई है रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की शूटिंग, जानें रिलीज डेट
बिग बॉस 15 किया था तेजस्वी प्रकाश का चुनाव

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में थीं जब एकता कपूर ने उन्हें अगली ‘नागिन’ बनाने का फैसला किया. ग्रैंड फिनाले में इसकी घोषणा की गई. तेजस्वी ने नागिन 6 के खत्म होने के बारे में ई-टाइम्स से खास बातचीत में कहा, “यह एक खूबसूरत यात्रा और एक समृद्ध अनुभव रहा है. मुझे शो में बहुत कुछ करने को मिला है. मुझे एक कलाकार के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिली है. मौजूदा सीज़न को भी दर्शकों के साथ अच्छा जुड़ाव मिला है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >