Naagin 6: सिम्बा नागपाल से पहले इन 5 एक्टर्स को ऋषभ के किरदार के लिए किया था अप्रोच, देखें लिस्ट

1 / 1
Naagin 6: सिम्बा नागपाल से पहले इन 5 एक्टर्स को ऋषभ के किरदार के लिए किया था अप्रोच, देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Naagin 6: सिम्बा नागपाल से पहले इन 5 एक्टर्स को ऋषभ के किरदार के लिए किया था अप्रोच, देखें लिस्ट

नागिन 6 इस समय सबसे ज्यादा चर्चित टीवी शो है. बिग बॉस 15 के विजेता तेजस्वी प्रकाश ने दुनिया को बचाने के लिए नागिन अवतार लिया है. सिम्बा नागपाल एक आर्मी ऑफिसर ऋषभ की भूमिका में हैं.

नागिन 6 इस समय सबसे ज्यादा चर्चित टीवी शो है. बिग बॉस 15 के विजेता तेजस्वी प्रकाश ने दुनिया को बचाने के लिए नागिन अवतार लिया है. सिम्बा नागपाल एक आर्मी ऑफिसर ऋषभ की भूमिका में हैं. शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सिम्बा ने निश्चित तौर पर एक बड़ा मौका झपटा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नागिन के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार सिम्बा से पहले इन सितारों को नागिन 6 में लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया था.

अफवाहें हैं कि पार्थ समथान नागिन 6 में ऋषभ बनने के लिए एकता कपूर की पहली पसंद थे. हालांकि, उनके पहले के कमिटमेंट्स की वजह से अभिनेता कथित तौर पर बोर्ड पर नहीं आ सके. वह संजय दत्त और रवीना टंडन की अगली फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पवित्र रिश्ता 2 में अंकिता लोखंडे के साथ मानव के रूप में शाहीर शेख दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें नागिन 6 के लिए भी विचार किया गया था. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने किस वजह से इस शो में आने से इंकार किया.

विक्रम सिंह चौहान को भी कथित तौर पर नागिन 6 में ऋषभ की भूमिका की पेशकश की गई थी. लेकिन हाल ही में शादी करने वाले अभिनेता ने इसका हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया.

जब नागिन 6 की स्टारकास्ट की अटकलें लगाई जा रही थीं, तब सिद्धांत गुप्ता का नाम भी चर्चा में था. कथित तौर पर उन्हें ऋषभ का किरदार निभाने के लिए विचार किया जा रहा था. लेकिन वो भी इस शो का हिस्सा नहीं बन पाये.

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति अरोड़ा, जिन्होंने कई टीवी शो में अभिनय किया है. कथित तौर पर नागिन 6 में ऋषभ की भूमिका से इनकार कर दिया क्योंकि वह कहानी से खुद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >