Munmun Sen Husband Death: अभिनेत्री मुनमुन सेन के पति का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का बीमारियों के कारण निधन हुआ. मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Munmun Sen Husband Death: अभिनेत्री मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा (83) का मंगलवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुई.

परिवार में हैं पत्नी और दो बेटियां

भारत देव वर्मा के परिवार में उनकी पत्नी मुनमुन सेन और दो बेटियां राइमा सेन और रिया सेन हैं. दोनों बेटियां भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. वर्मा ने बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली.

अस्पताल ले जाने के दौरान निधन

सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया.

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पीटीआई के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री उनके आवास पर पहुंचीं. उन्होंने कहा, “फिल्म अभिनेत्री मुनमुन सेन के पति और मेरे बड़े शुभचिंतक भारत देव वर्मा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है.” मुख्यमंत्री ने वर्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की.

ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मुनमुन सेन के दिल्ली से लौटने पर उनके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का प्रबंध किया है, ताकि वह आसानी से अपने आवास तक पहुंच सकें. उन्होंने यह भी बताया कि वर्मा का शुगर लेवल हाई था और ठंड के मौसम में सभी को सतर्क रहने की सलाह दी.

त्रिपुरा के शाही परिवार से थे भारत देव वर्मा

पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मुनमुन सेन ने 1978 में भारत देव वर्मा से विवाह किया था. वह त्रिपुरा के पूर्ववर्ती शाही परिवार के सदस्य थे.

Also read:Kanguva Box Office: सिर्फ 5 दिन में अपनी पिछली फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड तोड़, सूर्या की फिल्म ने बनाई टॉप 10 हिट फिल्मों की लिस्ट में जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sahil sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >