Munjya On TV: ओटीटी से पहले टीवी पर आएगी ‘मुंज्या’, देखने के लिए नहीं खर्च करने होंगे पैसे, नोट कर लें डेट

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या कब ओटीटी पर रिलीज होगी, इसका फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. फिल्म जून में सिनेमाघरों पर रिलीज की गई थी. अब ये टीवी पर आने जा रही है.

Munjya On TV: अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया. मूवी इस साल सबसे चर्चित मूवीज में से एक है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लाया. फिल्म ने अपनी कमाई से भी चौंका दिया. जहां एक ओर बड़े स्टार कास्ट वाली फिल्में प्रदर्शन करने में नाकाम रही, तो दूसरी तरफ इस मूवी ने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. इसके ओटीटी रिलीज का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब ओटीटी रिलीज से पहले ये टीवी पर आने जा रही है.

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी मुंज्या?

फिल्म मुंज्या एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और ये 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी स्टोरी इंडियन लोककथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है.

मुंज्या में कौन-कौन से एक्टर ने काम किया है?

इसमें अभय वर्मा और शरवरी वाघ के अलावा मोना सिंह, सत्यराज और सुहास जोशी ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में शरवरी, बेला के किरदार में दिख रही हैं, जबकि अभय वर्मा ने बिट्टू का किरदार निभाया है. मोना सिंह, बिट्टू की मां पामेला का रोल प्ले कर रही.

मुंज्या किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित मूवी ओटीटी पर कब आएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि ये टीवी पर किस दिन आने वाला है, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

किस दिन और किस चैनल पर मुंज्या टीवी पर आएगी?

आप इसे घर बैठे 24 अगस्त को स्टार गोल्ड चैनल पर फ्री में देख सकते हैं.

मुंज्या ने देश और दुनिया भर में कितनी कमाई की?

मुंज्या ने भारत में 107 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनियाभर में इसने 132.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिव्यूज मिले थे.

Also Read- Munjya Trailer: मुंज्या की अधूरी प्रेम कहानी आपको डरने पर कर देगी मजबूर, हॉरर-कॉमेडी का धांसू ट्रेलर आउट

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >