मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का Fixed Winner कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वे बताएंगे कि उन्हें कितनी...

मुनव्वर फारुकी ने अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. उन्हें 50 लाख रुपये और एक क्रेटा गाड़ी भी मिली. हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें फिक्सड विनर बता रहे थे. अब कॉमेडियन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं अभिषेक कुमार पहले रनरअप के तौर पर उभरे हैं. अब कॉमेडियन ने उन दावों का जवाब दिया है कि इस सीजन का विजेता ‘फिक्स’ था.

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, स्टैंड-अप कॉमेडियन से लोगों की ओर से उन्हें ‘फिक्स्ड विनर’ कहे जाने पर सवाल किया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, जो लोग उन पर ‘फिक्स्ड विजेता’ होने का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पूरा सीजन देखना चाहिए और फिर वे बताएंगे कि उन्हें कितनी ‘जांच’ से गुजरना पड़ा.

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा कहने के बाद, लोगों को यह एहसास हो सकता है क्योंकि, जब आपके पास एक मजबूत फैन बेस होता है, और आप ऐसे रियलिटी शो करते हैं तो बहुत सी चीजें दांव पर होती हैं और आप कुछ चीजें खो देते हैं. लेकिन फिर भी आप अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हो. मुझे लगता है ये प्यार है लोगों का और जो लोग मुझे फिक्स्ड विनर कह रहे हैं, मैं उनकी राय नहीं बदल सकता.”

मुनव्वर फारुकी के बिग बॉस जीतने के बाद से ही फर्स्ट रनर-अप रहे अभिनेता अभिषेक कुमार एक्स पर ट्रेंड कर रहे थे. बिग बॉस के कुछ दर्शक कह रहे हैं कि मुनव्वर से ज्यादा अभिषेक ट्रॉफी जीतने के हकदार थे.

हालांकि, कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि मुनव्वर ने वोटों के भारी अंतर से ट्रॉफी जीती. बिग बॉस 17 में अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा तीसरे और अंकिता लोखंडे चौथे स्थान पर रहीं. इसके अलावा टॉप पांच में यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी भी थे.

Also Read: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब किया अपने नाम, जानें विनर की लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें

मुनव्वर को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ एक शानदार नई कार और 50 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया. दिलचस्प बात यह है कि 2022 में लॉक अप सीजन 1 के बाद मुनव्वर ने दूसरी बार रियलिटी शो जीता है.

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान की ओर से मुनव्वर को विजेता घोषित किए जाने के बाद अभिषेक ने मुनव्वर को कसकर गले लगाया.

विजेता की घोषणा के बाद अभिषेक को सलमान के पैर छूते हुए और गले लगाते हुए भी देखा गया. सलमान ने अभिनेता से कहा, “बहुत अच्छा खेला, अभिषेक.”

इधर एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट की बात करें तो ईशा मालवीया ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभिषेक को विजेता होना चाहिए थे. उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

Also Read: Munawar Faruqui Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं बिग बॉस 17 के विनर मुनव्‍वर, हर महीने करते हैं इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >