Dacoit में Mrunal Thakur ने किया इम्प्रेस? अब OTT पर देखें उनकी बेस्ट फिल्में

Mrunal Thakur Movies on OTT: अगर आपको ‘डकैत’ में मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस पसंद आई है, तो अब OTT पर उनकी ये बेहतरीन फिल्में मिस न करें.

Mrunal Thakur Movies on OTT: मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ आज यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उनके साथ अदिवि शेष नजर आ रहे हैं और यह एक रोमांटिक थ्रिलर है. अगर इस फिल्म में उनकी एक्टिंग आपको अलग और दमदार लगी, तो अब OTT पर उनकी कुछ और फिल्मों के जरिए उनका अलग-अलग अंदाज देखने का मौका मिल सकता है.

Sita Ramam

यह एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी है, जिसमें मृणाल ठाकुर ने सीता का रोल निभाया है. फिल्म में एक सिपाही और एक लड़की के बीच प्यार की कहानी दिखाई गई है, जो चिट्ठियों के जरिए जुड़ते हैं.

कहां देखें: इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Jersey

इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर नजर आती हैं. यह एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपने बेटे के लिए फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है.

कहां देखें: इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Toofaan

यह फिल्म एक बॉक्सर की कहानी है, जिसमें मृणाल ठाकुर एक मजबूत किरदार में नजर आती हैं.

कहां देखें: इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Super 30

इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आती हैं. यह एक टीचर की कहानी है, जो गरीब बच्चों को फ्री में IIT की तैयारी करवाता है.

कहां देखें: इसे आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं.

डकैत की कहानी क्या है?

यह कहानी हरी (Adivi Sesh) की है, जिसे एक ऐसे अपराध के लिए 13 साल तक जेल में रहना पड़ता है, जो उसने किया ही नहीं होता. उसे अपनी ही प्रेमिका सरस्वती (Mrunal Thakur) के धोखे की वजह से यह सजा मिलती है. जेल से निकलने के बाद हरी बदला लेने के लिए निकल पड़ता है. लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसे सरस्वती के साथ ही मिलकर बड़े-बड़े खतरनाक डकैती करने पड़ते हैं.

इस दौरान दोनों के बीच प्यार, गुस्सा और धोखे की भावनाएं टकराती रहती हैं, जिससे उनकी कहानी और भी ज्यादा इमोशनल और थ्रिलिंग बन जाती है.

यह भी पढ़ें: O Romeo On OTT: प्यार, जुनून और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक कहानी, अब घर बैठे मुफ्त में देखें पूरी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >