Mrithyunjay OTT Release Date: श्री विष्णु की सस्पेंस ड्रामा OTT पर आने को तैयार, जानें कब खुलेगा रहस्यमय मौतों का राज

Mrithyunjay OTT Release: श्री विष्णु की सस्पेंस ड्रामा फिल्म ‘मृत्युंजय’ अब Netflix पर 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम होगी. जानें कहानी, स्टार कास्ट और क्यों देखें यह फिल्म.

Mrithyunjay OTT Release Date: टॉलीवुड एक्टर श्री विष्णु की लेटेस्ट फिल्म ‘मृत्युंजय’ सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद अब OTT पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. हुसैन शाह किरण की निर्देशित यह फिल्म अपनी सस्पेंस, ड्रामा और इमोशनल कहानी की वजह से दर्शकों में काफी चर्चा में रही है. ऐसे में अगर अगर आप फिल्म को थिएटर में मिस कर गए थे, तो अब आराम से घर बैठे इसे देख सकते हैं. आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की पूरी डिटेल्स.

‘मृत्युंजय’ OTT रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

Netflix के ऐप कैटलॉग के जरिए यह ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है कि ‘मृत्युंजय’ 3 अप्रैल, 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

‘मृत्युंजय’ की कहानी?

‘मृत्युंजय’ की कहानी जय के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिसका रोल श्री विष्णु ने निभाया है. जय एक अखबार में मार्केटिंग विभाग में काम करता है, लेकिन उसका सपना रिपोर्टर बनने का है. उसे असल जिंदगी की घटनाओं और जांच‑पड़ताल में बहुत दिलचस्पी है. जय की यही जिज्ञासा उसे मुश्किल में डाल देती है, जब वह कुछ संदिग्ध मौतों की जांच शुरू करता है. शुरुआत में ये घटनाएं बस एक नॉर्मल हादसे जैसी लगती हैं.

कहानी में मोड़ तब आता है, जब जय की मुलाकात एक छोटी बच्ची से होती है. उसकी पिता की रहस्यमय मौत के बाद वह बच्ची मुस्कुराना भूल गई है. जैसे-जैसे जय मामले की तह में जाता है, एक और मौत होती है, जिससे उसे और शक होता है. जय यह सोचकर कि इन मौतों के पीछे कुछ बड़ा राज है, ACP सीता परशुराम से मदद मांगता है. लेकिन वह उसकी बातों को मानती नहीं हैं, इसलिए जय को अकेले ही जांच जारी रखनी पड़ती है.

कहानी का रोमांच और इमोशनल पहलू

जो सिलसिला शुरू में एक निजी जिज्ञासा था, वह धीरे-धीरे खतरनाक और चौंकाने वाले खुलासों से भरा सफर बन जाता है. जय और बच्ची के बीच का रिश्ता कहानी में इमोशनल गहराई जोड़ता है, जबकि रहस्य और सस्पेंस दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखते हैं.

क्यों देखें यह फिल्म?

अगर आप थ्रिलर और इमोशनल कहानी एक साथ देखना पसंद करते हैं, तो ‘मृत्युंजय’ आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है

यह भी पढ़ें: Happy Patel OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी वीर दास की मजेदार स्पाई कॉमेडी, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >