Nandhan Review: 35 दिनों में बनी इस तमिल फिल्म में दिखें जातिगत राजनीति के दांव-पेंच, एंडिंग में आंखे नम होना तय

Nandhan Review: तमिल की कॉमेडी ड्रामा फिल्म नंधन आज रीलज हो गई है. फिल्म का निर्देशन एरा सरवनन ने किया है. वहीं, इसका निर्माण एरा एंटरटेनमेंट ने किया है.

Nandhan Review: एम. शशिकुमार और सुरुथी पेरियासामी स्टारर ‘नंधन’ आज देशभर में बड़े पर्दों पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर थिएटर्स में फैंस का क्रेज देखने लायक है. इस फिल्म का निर्देशन एरा सरवनन ने किया है. वहीं, इसका निर्माण एरा एंटरटेनमेंट ने किया है. यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म सिर्फ 35 दिनों में तैयार की गई है, जो गांव की जातीय राजनीति के दांव-पेंच पर आधारित है. ऐसे में अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी तो आइए इसकी कहानी के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

नंधन की कहानी क्या है

नंधन फिल्म की कहानी तमिलनाडु के एक छोटे गांव के एक दलित व्यक्ति कूझ पाना (एम. शशिकुमार) की है, जो ऐसे गांव में रहता है, जहां एक ही जाति के पास सारी शक्तियां हैं और चुनाव भी नहीं होते. कूझ पाना पेशे से एक मजदूर है, जो मुखिया कोपुलिंगम के प्रति काफी वफादार है, भले ही उसके साथ दुर्व्यवहार होता है, लेकिन वह फिर भी उसके प्रति समर्पित है. कूझ पाना सामाजिक बाधाओं को तोड़ने के लिए कई चुनौतियों का सामना करता है. इस बीच उसे स्थानीय समुदायों में चल रही सत्ता की लड़ाई और राजनीतिक हेरफेर के बारे में पता चलता है.

Also Read: 49 years of Kaala Sona: राजेश खन्ना की ना ने फिरोज खान का बना दिया था करियर, फिल्म का स्टाइल बना उनकी स्टाइल स्टेटमेंट

Also Read: South Adda: धनुष की ‘रायन’ से लेकर विजय थलापति की ‘लियो’ तक, ओटीटी पर इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

कैसी है नंधन मूवी

नंधन फिल्म तमिल की मस्ट वॉच फिल्मों में से एक है. यह फिल्म राजनीति, कॉमेडी, ड्रामा से भरपूर है. साथ ही इसकी कहानी कई सामाजिक मुद्दों को टटोलती है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यही नहीं फिल्म की एंडिंग को देखकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी.

नंधन की स्टारकास्ट

नंदन के कलाकारों में एम. शशिकुमार कूझ पाना का किरदार निभा रहे हैं. सुरुथी पेरियासामी सेल्वी की भूमिका में हैं. एस. मथेश ने अजहगन और मिथुन बोस ने नंदन की भूमिका में नजर आए हैं. बालाजी शक्तिवेल गांव के मुखिया कोप्पुलिंगम की भूमिका में हैं, और कट्टा एरुम्बु स्टालिन क्लर्क के रूप में नजर आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >