दिशा पाटनी को क्यों कहा जा रहा ‘कबाब में हड्डी’? मौनी-सूरज विवाद में मचा बवाल

Mouni Roy: मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर नया मोड़ आ गया है. मौनी ने सूरज को दोबारा फॉलो किया है, जबकि ट्रोलर्स ने दिशा पाटनी को इस विवाद में घसीटना शुरू कर दिया है.

Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इसी बीच इंस्टाग्राम पर हुए कुछ बदलावों ने फैंस और नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे विवाद में दिशा पाटनी का नाम भी घसीटा जाने लगा.

इंस्टाग्राम एक्टिविटी बनी चर्चा का कारण

तलाक की खबरों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मौनी और सूरज के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए थे. हाल ही में लोगों ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. इसके कुछ समय बाद सूरज नांबियार का अकाउंट भी डिएक्टिवेट दिखाई दिया. हालांकि तलाक की खबरों के सामने आने के बाद उनका अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया.

अब नई बात यह सामने आई है कि मौनी रॉय ने सूरज को दोबारा फॉलो करना शुरू कर दिया है. हालांकि सूरज अब भी मौनी को फॉलो नहीं कर रहे हैं. इसी सोशल मीडिया गतिविधि को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

दिशा पाटनी को किया जा रहा ट्रोल

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रोलर्स ने दिशा पाटनी को निशाना बनाना शुरू कर दिया. दरअसल, जब मौनी और सूरज के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं, उसी दौरान दिशा ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं.

रेडिट और गॉसिप पेजों पर कुछ यूजर्स दिशा को मौनी और सूरज के रिश्ते टूटने की वजह बताने लगे. इतना ही नहीं, दिशा के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें ‘विलेन’ और ‘कबाब में हड्डी’ जैसे शब्दों से ट्रोल करने लगे. जबकि इंडस्ट्री में मौनी और दिशा की दोस्ती काफी पुरानी मानी जाती है.

मौनी ने की थी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

लगातार फैल रही अफवाहों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच मौनी रॉय ने पहले ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि यह उनकी जिंदगी का बेहद संवेदनशील दौर है और लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर बेवजह कहानियां न बनाएं. साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी गुजारिश की थी.

यह भी पढ़ें: 23 दिनों में Michael ने मचाया धमाल, अब सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >