मौनी रॉय ने खुली जुल्फों में दिखाए सुपर हॉट डांस मूव्स, बैकलेस ड्रेस में दिखी बेहद स्टनिंग

मौनी रॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मौनी जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही है. इसपर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे है. पिंक आउटफिट में मौनी बला की खूबसूरत लग रही है.

Mouni Roy video: लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबके होश उड़ाती रहती है. मौनी अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींच लेती है. नागिन एक्ट्रेस को खुद को कैरी करना अच्छे से आता है फिर चाहे वो साड़ी हो या स्विमवियर हो. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अंग्रेजी गाने पर थिरकते दिख रही है.

मौनी रॉय का वीडियो

मौनी रॉय ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो फर वाले पिंक ड्रेस में सेनोरिटा गाने पर डांस करती दिख रही है. एक्ट्रेस इस गाने में अपनी अदाएं दिखा रही है. डीप नेक ड्रेस में वो कमाल के डांस मूव्स दिखा रही है. हाई स्लिट ड्रेस में मौनी बेहद हॉट लग रही है.

https://www.instagram.com/p/Ch_bGFKqqrD/?hl=en

बैकलेस ड्रेस में मौनी

बैकलेस आउटफिट में मौनी रॉय की अदा देखने लायक है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुझे पसंद है जब आप मुझे सेनोरिटा कहते है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपसे नजर नहीं हट रही. एक यूजर ने लिखा, फायर. हाल ही में मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार का जन्मदिन मनाया था. मौनी ने किसी याच से रोमांटिक तसवीरें शेयर की थी, जिसमें लवबर्ड्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे थे. शादी के बाद सूरज का ये पहला बर्थडे था. मौनी और सूरज ने इस साल की शुरुआत में सात फेरे लिए थे.

Also Read: Mouni Roy Bold Photo: मौनी रॉय की बोल्ड अदाओं ने बढ़ाया टेम्परेचर, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं बेहद हॉट

ब्रह्मास्त्र में इस रोल में दिखेंगी मौनी रॉय

मौनी रॉय इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में है. फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में है. मौनी इसमें विलेन जूनून के किरदार में है. फिल्म इसी महीने 9 सितंबर को रिलीज होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >