Genda Phool गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख दीवाने हुए लोग

Genda Phool गाने में मोनामी साड़ी पहनकर डांस कर रही है. उनके डांस स्टेप्स से लोग दिवाना हो रहे है.

Monami Ghosh Dance Video: हाल ही में बादशाह (Badshah) का गाना गेंदा (Genda Phool) फूल रिलीज हुआ है. इस गाने में बादशाह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी थी. गाना रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू गया है. यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस पर अपने डांस वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. अब इसी गाने पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

Also Read: Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आग

दरअसल, यूट्यूब पर इस वीडियो को मोनामी घोष नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. मोनामी घोष नाम की लड़की गेंदा फूल पर डांस कर रही है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में मोनामी साड़ी पहनकर डांस कर रही है. उनके डांस स्टेप्स से लोग दिवाना हो रहे है.

बता दें मोनामी ने इस वीडियो को 31 मार्च को अपलोड किया था, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग कमेंट्स के जरिये लगातार मोनामी के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मोनामी ने कोई डांस वीडियो शेयर किया हो. वह आए दिन यूट्यूब पर अपने डांस वीडियोज अपलोड करती रहती हैं और उनके वीडियोज हमेशा ही सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं.

वहीं, इस गाने पर कई सेलेब्स ने भी वीडियोज बनाकर शेयकर किया है. जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया है. हाल ही में टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने एक वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में अभिनेत्री रैपर बादशाह के हाल में रिलीज हुए गाने ‘गेंदा फूल’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा का डांस और अदाएं कमाल की है. इस वीडियो में मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी उनका साथ दे रहे हैं. पीली साड़ी और खुले बालों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >