Mohanlal Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं मलयालम एक्टर मोहनलाल, बुर्ज खलीफा में है आलीशान घर

Mohanlal Net Worth: सुपरस्टार मोहनलाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, अब वह एल2: एम्पुरान की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. आइये उससे पहले एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

Mohanlal Net Worth: पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित मलयालम फिल्म एल2: एम्पुरान 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मोहनलाल अभिनीत यह फिल्म लूसिफर का सीक्वल है. मलयालम सुपरस्टार ने अभी तक 400 से ज्यादा फिल्में की है और उन्हें ‘एक्टिंग का गॉर्ड’ कहा जाता है. वह मलयालम इंडस्ट्री के सबसे अमीर और सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक हैं. आइये उनकी नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.

फिल्म के बजट के अनुसार लेते है फीस

मोहनलाल ने साल 1978 में ‘थिरनोटम’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. अभी तक उन्होंने 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 9 केरल राज्य अवार्ड के साथ कई फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं. मनीमिंट के अनुसार, मोहनलाल की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर है. फिल्मों के साथ वह ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं. एक्टर कई सारे प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी है, उनमें सबसे फेमस प्रणवम आर्ट्स इंटरनेशनल है. वह एक फिल्म के बजट के अनुसार 4 से 18 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करते है.

एक्टर के साथ एक पक्के बिजनेसमैन हैं मोहनलाल

मोहनलाल ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी से कई सुपरहिट फिल्में बनाई है. उनके पास केरल के कोच्चि में एक मूवी थिएटर है, जिसका नाम ‘मैक्स लैब सिनेमाज एंड एंटरटेनमेन्ट्स’ है. इसके साथ ही वह रोल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज बेंज SLS AMG, पोर्श कैयन और बीएमडब्ल्यू एक्स5 जैसी गाड़ियों के मालिक है. वह एक पक्के बिजनेसमैन भी है. उन्होंने रेस्टोरेंट, प्रोडक्शन हाउस और कोच्चि के हॉस्पिटल में भी इन्वेस्ट किया है, जो उनकी संपत्ति को और बढ़ा देता है. कोच्चि में उनका एक आलीशान’द कम्पलीट एक्टर’ नामक बंगला है. साथ ही दुबई के बुर्ज खलीफा में भी उनका अपना घर है.

यह भी पढ़ें- L2: Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म रचेगी इतिहास, ओपनिंग डे पर करेगी धांसू कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >