Mission Impossible 8 Advance Bookings: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए टॉम क्रूज की फिल्म तैयार, करेगी इतनी कमाई

Mission Impossible 8 Advance Bookings: टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग 17 मई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि इसने 24 घंटे के भीतर ही धांसू टिकट बेच डाले.

Mission Impossible 8 Advance Bookings: टॉम क्रूज स्टारर एक्शन थ्रिलर मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी 17 मई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी टक्कर अजय देवगन की रेड 2 के साथ होगी. बॉक्स ऑफिस किंग कौन होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. अब मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने टिकट बेजे हैं.

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग की भारत में टिकटों की मांग बढ़ रही है. रिलीज के दो दिन अभी बचे है और इसने 11,000 से ज्यादा टिकटें बेच दीं. मंगलवार, 13 मई को रात 10 बजे तक भारत की तीन टॉप राष्ट्रीय चेन में 45,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं.

कितना कमा सकती है मिशन इम्पॉसिबल

मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन साल 2023 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ी हिट रही और इसने अपनी शुरुआत में भारत में लगभग 15 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, आने वाले सीक्वल से 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक की ओपनिंग कलेक्शन हासिल करने की उम्मीद है.

पीवीआर- आईनॉक्स लिमिटेड के चीफ बिजनेस प्लानिंग ने क्या कहा

पीवीआर- आईनॉक्स लिमिटेड के चीफ बिजनेस प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, “हम मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग की जबरदस्त डिमांड देख रहे हैं. पहले 24 घंटों में शानदार गति देखी गई, जो बड़े पैमाने पर सिनेमा का जश्न मनाने की भारत की भूख को दर्शाती है.” उन्होंने कहा, “टॉम क्रूज बॉक्स-ऑफ़िस पर एक बड़ा आकर्षण बना हुआ है, और इस फिल्म ने उत्साह को फिर से जगा दिया.”

क्या होगी अपकमिंग फिल्म की कहानी

अपकमिंग फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां साल 2023 की मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग खत्म हुई थी. टॉम का किरदार एथन हंट और उनकी टीम एक संभावित विनाशकारी लड़ाई का सामना करने के लिए एक मिशन पर निकलती है, जिसे द एंटिटी के नाम से जानी जाने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मशीन के खिलाफ लड़ना है. फिल्म भारत में 17 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अरमान-अभीरा की बेटी पूकी हुई किडनैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >