‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर’, मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट आई सामने

Mirzapur The Movie release Date Out: OTT की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर आने को तैयार है. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की जबरदस्त टक्कर इस बार सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. Mirzapur The Movie 4 सितंबर को रिलीज होगी और कहानी सीजन 3 के आगे बढ़ेगी.

Mirzapur The Movie release Date Out: OTT की दुनिया में धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर बड़े पर्दे की ओर बढ़ रही है. लंबे समय से जिस सवाल का इंतजार फैंस कर रहे थे, उसका जवाब आखिरकार मिल गया है. Mirzapur The Movie 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ गुड्डू पंडित और कालीन भैया की दुश्मनी एक नए और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंचने वाली है.

गुरुवार सुबह Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्टर में कई SUVs एक घुमावदार सड़क पर दौड़ती नजर आती हैं, जो आने वाले बड़े टकराव की ओर इशारा करती हैं. कैप्शन में लिखा गया- “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर”, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है.

सीरीज के बाद आगे बढ़ेगी कहानी

Mirzapur The Movie की कहानी सीजन 3 के बाद की घटनाओं को दिखाएगी. फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के दमदार किरदार में नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म में दिव्येंदु शर्मा का किरदार मुन्ना त्रिपाठी भी लौट रहा है, जिसकी वापसी कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाली है.

फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रीया पिलगांवकर, हर्षिता गौर समेत कई पुराने और नए चेहरे नजर आएंगे. हालांकि, पहले सीजन में बाब्लू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह जितेंद्र कुमार की एंट्री हुई है

पोस्ट-प्रोडक्शन में है फिल्म

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. यूपी के मिर्जापुर शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी सत्ता, बदले और खून-खराबे के इर्द-गिर्द घूमती है. यही वजह है कि मिर्जापुर को भारत की सबसे चर्चित OTT फ्रेंचाइजी में गिना जाता है.

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल कितना जोरदार साबित होता है.

यह भी पढ़ें: 50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >