Mirzapur 3 OTT Release: इंतजार खत्म… इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मिर्जापुर 3, कालीन भैया मचाएंगे धमाल

1 / 1
Mirzapur 3 OTT Release: इंतजार खत्म… इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मिर्जापुर 3, कालीन भैया मचाएंगे धमाल
फुल स्क्रीन में देखें

Mirzapur

Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर अपने तीसरे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है. प्राइम वीडियो ने अपकमिंग वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है. जहां एक बार फिर पंकज त्रिपाठी डॉन अखंडानंद त्रिपाठी की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

Mirzapur 3 OTT Release: आखिर इंतजार खत्म हुआ… अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस कर दिया कि मिर्जापुर 3 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है, हालांकि ये रिलीज कब होगी, इसकी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है.

Mirzapur 3 on prime video

बीते दिनों प्राइम वीडियो ने पॉपुलर वेब सीरीज का पहला लुक भी जारी किया. इस बार के सीजन में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) नहीं हैं. शो में हमें गुड्डु (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी) के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी.

Mirzapur 3 cast

ओटीटी दिग्गज प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “गुड्डू और गोलू को एक नए दावेदार के खिलाफ खड़ा किया गया है क्योंकि वे सिंहासन पर अपना दावा पेश कर रहे हैं. क्या वे आग के बपतिस्मा से गुजरेंगे या बाहरी ताकतें सत्ता की सीट को हमेशा के लिए नष्ट करना चाहेंगी.#MirzapurS3OnPrime #AreYouReady #PrimeVideoPresents.

Pankaj tripathi mirzapur 3

सबसे अच्छी बात यह है कि कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) पूरी फॉर्म में वापस आ गए हैं. एक्टर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र पर शासन करने वाले माफिया डॉन अखंडानंद त्रिपाठी की भूमिका निभाते हैं.

Also Read- Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 इस दिन हो सकती है रिलीज! जान लीजिए डेट और टाइम

Mirzapur 3 news

मनोज बाजपेयी ने मिर्जापुर 3 के सेगमेंट को होस्ट किया, जहां हमने देखा कि पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी और अली फजल ने मिर्जापुर 3 की तारीख बताने के लिए उनका अपहरण कर लिया.

Mirzapur 3 ott release date

उन्होंने मीडिया को बताया कि विजय वर्मा भी इसका हिस्सा हैं. वह नये किरदारों में से एक हैं. उन्होंने सीरीज में उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा, “बहुत कमाल काम कर रहे हो. सब जगह छाए हुए हो.”

Mirzapur 3 ott release

बीना भाभी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने कहा कि इसके बाद लोग मिर्जापुर 4 देखने के लिए बेचैन हो जाएंगे. तीसरा सीजन अपने स्वाद में पहले जैसा ही है. श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें इस सीजन में काम करके काफी मजा आया.

Mirzapur 3 ott

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शक भी इसे पसंद करेंगे. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित मिर्जापुर सबसे पसंदीदा भारतीय ओटीटी सीरीज में से एक है. इस शो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है.

Mirzapur 3

वेब सीरीज का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसे अपूर्व धर बडगइयां, अविनाश सिंह तोमर, अविनाश सिंह और विजय नारायण वर्मा ने लिखा है.

Also Read- Maharani 3 से लेकर Mirzapur तक, बदले की आग पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज आपको रोमांचित कर जाएंगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >