Mirzapur 3: इस वीकेंड एंजॉय करें मिर्जापुर 3, कालीन भैया का भौकाल जमकर करेगा आपको एंटरटेन

Mirzapur 3: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी शर्मा की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. अगर आप इस वीकेंड में कुछ मजेदार देखने का सोच रहे हैं, तो इस सीरीज को जरूर एंजॉय करें.

Mirzapur 3: चार साल के इंतजार के बाद, मिर्जापुर का मोस्ट अवेटेड तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है. क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक सभी वेब सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अपने पिछले दो सीजन की तरह, इस नए सीजन में भी 10 एपिसोड हैं. पूरे सीजन को देखने में लगभग 5 घंटे लगेंगे. ऐसे में आज से वीकेंड शुरू हो गया तो आप इसे देखना शुरू करेंगे, तो रविवार तक इस पॉपुलर सीरीज को जरूर खत्म कर लेंगे. पंकज त्रिपाठी की इस सीरीज को देखने के लिए आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.


इस वीकेंड एंजॉय करें मिर्जापुर 3

लोकप्रिय वेब-सीरीज में कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक जैसे कलाकार शामिल है. वेब सीरीज अपूर्व धर बडगैयन, अविनाश सिंह तोमर, विजय नारायण वर्मा और अविनाश सिंह की ओर से लिखित है. गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर की ओर से निर्देशित, सीजन में ‘पंचायत’ के जितेंद्र कुमार ने भी कैमियो भी शामिल है, जो एक दिलचस्प क्रॉसओवर जोड़ता है.

Read Also- Mirzapur 3 के रिलीज होने में बच गया सिर्फ एक दिन, पहले दो सीजन नहीं देखें तो इस OTT पर फटाफट निपटा डालें

Read Also- mirzapur season 3 review: कमजोर लेखन ने मिर्जापुर का भौकाल कर दिया है फीका 

Read Also- Mirzapur 3 Twitter Review: सोशल मीडिया पर दिखा मिर्जापुर 3 का भौकाल, कालीन भैया के इस सीन पर फैंस की रुक गईं सांसें

दर्शकों ने मिर्जापुर 3 को दिया था ये रिव्यू

गुड्डु और कालीन भैया के साथ बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल और गोलू के रूप में श्वेता त्रिपाठी शामिल हुईं, लेकिन मुन्ना भैया की बहुत याद आती थी. खैर, सीजन 3 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के तुरंत बाद, कई एक्साइटेड फैंस ने लगभग सभी एपिसोड देखे. हालांकि, अधिकांश को निराशा ही हाथ लगी. जबकि कुछ को लगा कि सीजन उबाऊ था. एक यूजर ने लिखा, ”आखिरकार #MirzapurSeason3 देखना खत्म हो गया… 10 एपिसोड को देखना मजेदार है.” एक दूसरे ने कहा, “#Mirzapur3 का पहला एपिसोड अपने कॉमेडी, डायलॉगबाजी और सीन्स के साथ पुराना स्वैग वापस आ गया… आप लोग जरूर देखें.”

Read Also- Mirzapur 3 देखने का अगर नहीं है मन, तो देखें सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर ये 6 वेब सीरीज, एपिसोड देख दिमाग का बज जाएगा बैंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >