Bigg Boss 16 के बाद एमसी स्टेन को मिले ये मंहगे गिफ्ट्स, बूबा ने दी BMW बाइक तो सलमान खान ने दिया ये खास चीज

पी-टाउन के फेमस रैपर एमसी स्टेन ने बिग बॉस सीजन 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्हें चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज और एक गाड़ी गिफ्ट में मिली. अब कई बॉलीवुड सेलेब्स और शो के एक्स कंटेस्टेंट उन्हें इस जीत के लिए कई महंगे तोहफे दे रहे हैं.

बिग बॉस सीजन 16 के विजेता एमसी स्टेन, जो अब पूरे देश की जान बन चुके हैं. वो आये दिन कई रिकॉर्ड बनाते रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. बीते दिनों जब एमसी लाइव आये थे, तो 225k दर्शक उनकी जीत का जश्न मनाने पहुंचे थे. अपनी पॉपुलैरिटी में रैपर ने विराट कोहली और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है. आज हम आपको बताएंगे कि बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टेन को सलमान खान. बूबा से क्या महंगी गिफ्ट्स मिलीं.

सलमान खान

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो टाइगर 3 स्टार सलमान खान एमसी स्टेन को काफी ज्यादा प्यार करते हैं. ऐसे में उन्होंने कथित तौर पर एमसी को 15 लाख रुपये का प्लेटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया.

रोहित शेट्टी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के होस्ट रोहित शेट्टी ने कथित तौर पर एमसी स्टेन को 45 लाख रुपये की एक मिनी कूपर कार उपहार में दी.

बादशाह

रैपर बादशाह ने कथित तौर पर अपने जूनियर को 50 लाख रुपये का महंगा सोने का हार गिफ्ट किया.

बूबा

एमसी स्टेन की गर्लफ्रेंड शेख अनम उर्फ​बूबा ने कथित तौर पर उन्हें 45 लाख रुपये की स्पोर्ट्स बीएमडब्ल्यू बाइक गिफ्ट की थी.

साजिद खान

एमसी स्टेन के दोस्त और बिग बॉस 16 के पूर्व प्रतियोगी साजिद खान ने कथित तौर पर 3 लाख रुपये की हीरे की चेन उपहार में दी.

Also Read: MC Stan ने क्रिकेटर विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, फैंस बोले- बस्ती का हस्ती…
मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं एमसी

23 साल के एमसी स्टैन पुणे के एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते है. वो पुणे के बस्ती में रहते थे. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है. एमसी का एलबम तड़ीपार और इंसान को काफी लोकप्रियता मिली थी, जिसने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया. एमसी स्टैन ने 12 साल की उम्र में कव्वाली गाना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी रैप म्यूजिक की ओर बढ़ने लगी. आज वो एक पॉपुलर रैपर, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर है. उनके गाने लोगों को काफी पसन्द आते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >