मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे और उनके मंगेतर का निधन, कार डूबने से हुई मौत

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे और उनके मंगेतर का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि गोवा के बागा-कलंगुट में यह हादसा हुआ है.

मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे और उनके मंगेतर शुभम देगडे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा बागा-कलंगुट में हुआ. जहां कार एक नाले में गिर गई, जिसके बाद दोनों गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार शुभम और ईश्वरी कार के सेंट्रल लॉक के कारण बाहर नहीं निकल सकें, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई. वहीं घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 11 Winner: क्या वाकई इस कंटेस्टेंट ने जीत लिया शो? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ विनर का नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम पार्टी कर तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था.

खबर ये भी सामने आ रही थी कि शुभम और ईश्वरी ने पिछले महीने ही सगाई की थी. दोनों 15 सितबंर से गोवा में थे. पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना दे दी है. वह गोवा में आकर उनके पार्थिव शरीर लेकर पुणे वापस जाएंगे.

दोनों फिल्मों की शूटिंग की थी पूरी

ईश्वरी पुणे ने हाल ही में अपनी दो फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी. उन्होंने अपने एक मराठी और एक हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी. हालांकि दोनों फिल्मों में रिलीज से पहले के काम अब अधूरे रह गए हैं. सोशल मीडिया पर ईश्वरी के 1 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

Also Read: उर्वशी रौतेला का अजीबोगरीब ड्रेस देख फैंस का चकराया सिर, बोले ‘पक्षीराज’ और ‘रावण का ड्रेस’ लग रहा है…

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >