Don 3 कंट्रोवर्सी पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, बोले- पूरा मामला जल्दी और शांति से सुलझ जाए

Don 3 छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं. FWICE के फैसले के बाद अब मनोज वाजपेयी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और बड़ा बयान दिया है.

Don 3: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. फिल्म इंडस्ट्री की संस्था FWICE ने एक्टर पर ‘नॉन-कोऑपरेशन’ यानी सहयोग न करने का फैसला लिया है. आरोप है कि रणवीर सिंह ने आखिरी समय पर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया, जिससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ. अब इस पूरे विवाद पर दिग्गज अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस मामले को लेकर खुलकर बात की है.

मनोज वाजपेयी ने रणवीर सिंह के बैन पर क्या कहा?

मगलवार, 26 मई को मनोज वाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. वहां जब उनसे रणवीर सिंह पर लगे इस बैन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हम सब फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस बारे में सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं. हमारे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन एक साथी कलाकार होने के नाते मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि यह पूरा मामला जल्दी और शांति से सुलझ जाए.” मनोज ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी रणवीर के साथ काम नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि बात आगे न बढ़े.

आखिर क्यों हुआ है रणवीर सिंह पर विवाद?

यह पूरा झगड़ा तब शुरू हुआ जब ‘डॉन 3’ के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मेकर्स का कहना है कि रणवीर सिंह ने ऐन वक्त पर फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया. इस वजह से फिल्म के काम में लगे लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया, जो फिल्म की तैयारी में पहले ही खर्च हो चुके थे. इसी बात से नाराज होकर संस्था ने रणवीर सिंह के खिलाफ यह कदम उठाया है.

रणवीर सिंह ने क्या जवाब दिया?

इस पूरे मामले पर खुद रणवीर सिंह ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके प्रवक्ता (Spokesperson) ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने बताया, “रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फिल्म के सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. वह इस मामले पर चुप रहना ही ठीक समझते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि काम से जुड़ी बातों और आपसी रिश्तों को शांति और सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए. उनका पूरा ध्यान अभी सिर्फ अपने काम पर है.”

यह भी पढ़ें: Peddi Movie में तेलुगु सीखते-सीखते उड़ी मुन्ना भैया की नींद, दिव्येंदु बोले- बहुत रट्टा मारना पड़ता था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >