Lockdown के कारण परिवार के साथ उत्तराखंड में फंसे हैं ये एक्टर, गये थे वहां शूटिंग करने

Lockdown की घोषणा जब हुई, उस समय मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इससे पहले कि वह घर वापस लौटते, मुंबई वापस आने के सारे साधन बंद हो चुके थे.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि सब अपने घरों में ही रहें और बाहर ना निकलें. उन्होंने लोगों से वही रहने को कहा है जहां वो पहले से है. इस कारण उत्तराखंड में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) और दीपक डोबरियाल फंसे हुए हैं.

Also Read: Disha Patani के चेहरे पर दिखा मच्छर काटने का निशान, बोलीं- जब ठीक आपके चेहरे के…

दरअसल, जिस समय लॉकडाउन की घोषणा हुई, उस समय मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इससे पहले कि वह घर वापस लौटते, मुंबई वापस आने के सारे साधन बंद हो चुके थे. इसके बाद मनोज बाजपेयी उत्तराखंड के एक दूर-दराज के ग्रामीण इलाके में फंसे हुए हैं जहां न तो टीवी है और न ही ठीक से मोबाइल नेटवर्क आता है.

एक खबर के अनुसार, उनके पास वापस घर जाने के लिए कोई साधन नहीं है. मनोज बाजपेयी और दीपक डोबर‍ियाल अपनी फिल्म की शूट‍िंग कर रहे थे. शूट‍िंग को 4 दिन ही हुए थे और फिर कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी. मनोज के पास वापस मुंबई जाने का कोई साधन नहीं था. वे उत्तराखंड में पिछले 3 हफ्तों से फंसे हुए हैं. जब तक लॉकडाउन नहीं हटता वे कुछ नहीं कर सकते. उनकी पत्नी और बेटी उनके साथ हैं. वहीं दीपक डोबर‍ियाल अकेले हैं और उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में हैं.

वहीं, इन दिनों अभिनेत्री कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं. सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया मास्क की कमी का सामना कर रही है. मैं अभी खरीदने में सक्षम नहीं हूं. इसलिए, खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया और कुछ प्रयासों के बाद, मैं बनाने में सफल रही.’

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 273 पहुंच गया जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 8,356 हो गयी है. अमेरिका संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अब इटली से आगे हो गया है. यहां मृतकों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गयी. इसी बीच भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के कयास लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >