Mannara Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा के पास कितनी संपत्ति? जानिए उनकी शानदार कारों का कलेक्शन

Mannara Chopra Net Worth: कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को मन्नारा चोपड़ा ने अलविदा कह दिया है और अब वह इसका हिस्सा नहीं है. मन्नारा के शो छोड़ने पर उनके फैंस काफी निराश हो गए. चलिए आपको आज बताते हैं एक्ट्रेस की नेट वर्थ.

Mannara Chopra Net Worth: कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को मन्नारा चोपड़ा ने छोड़ दिया है. शो में उनकी जोड़ी कॉमेडियन सुदेश लहरी संग काफी जम रही थी. उनकी जगह शो में टीवी की हसीना निया शर्मा नजर आएंगी. खबरें है कि निया एक एपिसोड के लिए मन्नारा से ज्यादा फीस ले रही है. मन्नारा ग्लोबल स्टार प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन हैं. चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस फेम एक्ट्रेस की नेट वर्थ कितनी है.

मन्नारा चोपड़ा की नेट वर्थ

बहुत कम फैंस को को पता होगा कि मन्नारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है. मन्नारा, ज्वैलरी डिजाइनर कामिनी चोपड़ा हांडा और रमन राय हांडा की बेटी है. उन्होंने दिल्ली के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन और फैशन की डिग्री ली है. एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ सहित कई फिल्मों और रियलिटी टीवी में काम किया हैं. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की नेट वर्थ 25 करोड़ रुपये है. एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया सहयोग से भी तगड़ी कमाई करती हैं. उनके पास ऑडी ए3, एमजी एस्टोर और महिंद्रा थार जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन है.

इंस्टग्राम पर इतने लोग मन्नारा चोपड़ा को करते हैं लोग फॉलो

मन्नारा चोपड़ा के पास मुंबई में एक आलीशान घर है और इसकी तसवीरें अक्सर वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश भी है और अक्सर इवेंट्स या पार्टीज में वह फैशनबेल कपड़े और एक्सेसरीज पहने दिख जाती है. उनके पास लुई वुइटन, प्राडा के महंगे ब्रांडों के बैग है. इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें घूमने का काफी शौक है और ये उनकी तसवीरें देखकर पता चल जाता है. वह अपने ट्रैवल की फोटोज फैंस से शेयर करने में कतराती नहीं है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 4.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

यहां पढ़ें-  Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >