‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में अगर कोई कंटेस्टेंट गेम से ज्यादा अपने सैवेज स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है, तो वो हैं मल्लिका शेरावत. शो में मल्लिका का अंदाज इतना बेबाक है कि सामने वाला कुछ कहे और वह पलटकर ऐसा जवाब देती है, कि सोशल मीडिया पर यह तुरंत वायरल हो जाता है. वह ज्यादातर एपिसोड्स में लाइमलाइट चुरा लेती हैं. नेटिजन्स कह रहे हैं कि मल्लिका जहां होती हैं, वहां ड्रामा अपने आप पहुंच जाता है.
Mallika Sherawat Savage Reply To Shweta Tiwari Question: श्वेता तिवारी के सवाल पर मल्लिका शेरावत का सैवेज जवाब
शो में श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत से कहती हैं कि अगर उन्हें छुट्टियां मनानी होतीं तो वह पेरिस जातीं हैं, लेकिन वह यहां ‘द ट्रेटर्स’ में आ गई हैं. इस पर मल्लिका बिना ज्यादा सोचे जवाब देती हैं कि उन्हें ‘द ट्रेटर्स’ में आना था. मल्लिका का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद स्टार्स हंस पड़ते हैं.
Mallika Sherawat On Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को भी मल्लिका नहीं छोड़ा
मल्लिका ने रिया पर भी जबरदस्त कमेंट किया था. दरअसल रिया एक कंटेस्टेंट को डिफेंड करती नजर आती हैं. कंटेस्टेंट ने मल्लिका के ‘कमबैक’ पर कमेंट किया था. रिया कहती हैं, ''मुझे नहीं लगता उसने कुछ इतना बुरा कहा.” बस फिर क्या था, मल्लिका ने पलटकर कहा, वो कौन होती है मेरे कमबैक पर कमेंट करने वाली? क्या ये गेम कमबैक का है? मैं भी कह सकती हूं, ओह रिया, तुम जेल में थीं. ये तुम्हारा बिग कमबैक है?''
करण जौहर को भी दिया तगड़ा जवाब
मल्लिका ने करण जौहर के सामने भी अपने अंदाज में कहा कि ट्रेटर्स हमेशा पर्दे के पीछे या छाया में रहते हैं, जबकि वह खुद स्पॉटलाइट में रहना पसंद करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जिंदगी में पहले से ही काफी ड्रामा है.
परुल गुलाटी का तो मल्लिका ने बना दिया था मुंह
वहीं, जब परुल गुलाटी ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए मल्लिका से कहा कि आपको कोई चिंता नहीं होती. हमें डर लगा रहता है कि कहीं सुबह उठने के बाद कोई गेम में न रहे. इसपर मल्लिका ने तुरंत जवाब दिया, ''मैं ये डर आपसे क्यों शेयर करूं, आप मेरे क्लोज फ्रेंड तो नहीं हैं.''
Fans Impressed By Mallika Sherawat: मल्लिका के रिप्लाई से फैंस हुए इम्प्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन जवाबों ने साफ कर दिया कि शो में वह सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपने बेधड़क और सैवेज अंदाज से भी लाइमलाइट बटोरने आई हैं. इधर नेटिजन्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''मल्लिका का कॉन्फिडेंस सच में अलग लेवल का है! लोग भले ही उसे ओवरकॉन्फिडेंट कहकर ट्रोल करें, लेकिन हर लड़की में इतना सेल्फ-लव और कॉन्फिडेंस होना चाहिए. उसने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, वो पूरी तरह डिजर्व करती है. मल्लिका को हमेशा प्यार मिलता रहेगा.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''वो हमेशा से ही बहुत बिंदास और बिंदास रही है, मुझे वो बहुत पसंद है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''वह हरियाणा से आती हैं और अपने समय की सेंसेशनल अभिनेत्री बनने के लिए उन्होंने कई मुसीबत का सामना किया है, इसीलिए उन्होंने सैवेज जवाब दिया.''
