Malaika Arora Father Suicide: मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा, मम्मी-पापा के तलाक के वक्त 11 साल की थी मलाइका

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है. कथित तौर पर उनकी मृत्यु आत्महत्या से हुई. उन्होंने छत से कूदकर जान दे दी. आइये जानते हैं उनके बारे में.

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है. जी हां अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने आज बांद्रा में अपनी इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस खबर ने पूरी बी-टाउन को सदमे में डाल दिया. खबरे जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली मलाइका के एक्स हसबैंड मौक पर पहुंचे और परिवार को हिम्मत दी. इधर मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

कौन थे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल

मलाइका अरोड़ा जितनी पॉपुलर हैं और लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं. वहीं उनके पिता बॉलीवुड की चमक से दूर थे. अनिल पंजाब के फजिका जिले के रहने वाले थे. वहीं भारतीय मर्चेंट नेवी में किया किया करते थे. इन-दिनों वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और ज्यादातर घर में ही रहना पसंद करते थे. उन्होंने क्रिस्चियन धर्म की जॉयस पोलीकार्प संग शादी रचाई थी. उनकी दो बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा थी.

तलाक के बाद किसके साथ मलाइका ने बिताई अपनी आगे की जिंदगी

जब मलाइका 11 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ चेंबूर चली गईं. वह अपनी मां के साथ ही पली-बढ़ी है. अभिनेत्री अक्सर अपने माता-पिता के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर करती थी, जिसमें चारों एक हैप्पी फैमिली लगते थे.

मलाइका अरोड़ा ने माता-पिता के तलाक पर क्या कहा था

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता के अलग होने के बाद मुझे अपनी मां को एक नए और अनूठे नजरिए से देखने का मौका मिला. मैंने एक अच्छी लाइफ देखी और हर सुबह उठकर वह सब कुछ करने का महत्व सीखा जो मजबूत और स्वतंत्र बनने के लिए जरूरी है. उनकी वजह से मेरे लाइफ में प्रोफेशनलिज्म आई.”

मलाइका और अमृता ने किनसे की है शादी

मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज संग शादी रचाई थी. हालांकि 19 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया. उनका एक बेटा भी है. जहां अरबाज ने अब मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है. वहीं मलाइका पिछले कुछ सालों से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं, हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. इधर अमृता अरोड़ा ने 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की है. उनके दो बेटे हैं.

Also Read- अर्जुन कपूर को भूल अब इस एक्टर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने जान्हवी कपूर के भाई को ऐसे किया इग्नोर

Also Read- Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने छत से कूदकर की आत्महत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >