Malaika Arora ने 3 महीने बाद पिता की मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी गुडबाय करने के लिए…

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के लिए बीते कुछ महीने काफी मुश्किल थे, क्योंकि उनके पिता अनिल की अचानक मौत हो गई थी. अब मृत्यु के 3 महीने बाद उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अपने पिता अनिल मेहता की मौत के बारे में खुलकर बात की. अभिनेत्री ने हाल ही में प्रेस को दिए एक बयान में खुलासा किया कि वह अपने दिवंगत पिता को स्पेशल श्रद्धांजलि देने के लिए काम कर रही हैं. बता दें कि, अनिल ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है.

पिता के निधन पर क्या बोली मलाइका अरोड़ा

मीडिया को दिए बयान में, मलाइका अरोड़ा ने कहा कि पिता की मौत के बाद टूट गई थी. हालांकि आसपास के लोगों से बड़ा सहारा मिला, जिन्होंने मुझे स्पेस और दुख से उभरने का समय दिया. एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि यह टाइम उनके और परिवार के लिए आसान नहीं था. अपने पिता को आखिरी गुडबाय करने के लिए वह कुछ स्पेशल कर रही हैं, जो जल्द ही लोगों को दिखेगा.

मलाइका ने कैसे दी थी पिता की मौत की जानकारी

एक्ट्रेस ने कहा, “हम सभी को आगे बढ़ते रहने की जरुरत है. यही मेरे पिता मेरे लिए चाहते होंगे. इसलिए मैं काम पर अब फोकस कर रही हूं, जिससे मेरा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे. मुझे अपनी मां और परिवार की देखभाल करने करती है. अपने पिता की अचानक हुई मौत के बाद मलाइका टूट गई थी. उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा, ”हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है. वह एक सौम्य आत्मा, एक अच्छे नाना, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे.” वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका इन-दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. जिसमें कई विज्ञापन शामिल है.

Also Read- Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद, मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा ‘टॉक्सिक लोगों से दूर…’

Also Read- Malaika Arora ने शेयर किया बेटे अरहान की बचपन की तस्वीरें, आप भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >