मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर फुटबॉल मैच में एक दूसरे संग हुए रोमांटिक, तसवीरें देख आप भी कहेंगे परफेक्ट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन-दिनों लंदन में छुट्टियां सेलिब्रेट कर रहे हैं. दोनों वहां से अपनी फोटोज शेयर करते है. अब दोनों कपल को स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम में फुटबॉल मैच का मजा लेते देखा गया. लवबर्ड्स को इस दौरान रोमांटिक होते देखा गया.

स्टार जोड़ी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. इन-दिनों कपल लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और हाल ही में वे स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच में शामिल हुए. यहां अर्जुन ने मिलान के खिलाफ अपनी पसंदीदा टीम चेल्सी एफसी को चीयर किया. अर्जुन और मलाइका को बीच मैच में एक दूसरे संग रोमांटिक होते देखा गया. दोनों लवबर्ड्स की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

अर्जुन कपूर ने शेयर की फोटोज

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है. पहली तस्वीर में, अर्जुन मलाइका के सिर पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन जहां नीले रंग की टी-शर्ट के साथ एक कॉलर वाली जैकेट में दिख रहे थे, वहीं मलाइका ने ब्लैक कलर के ब्लेजर के नीचे एक व्हाइट स्वेटर पहने थी. एक अन्य तस्वीर में, दोनों कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि भूत पुलिस अभिनेता हाथ में टिकट लिए पोज दे रहे हैं. उन्होंने स्टेडियम के कुछ वीडियो भी शेयर किया. उनमें से एक में मलाइका मैच के दौरान अपने समय का आनंद लेती और खुशी से नाचती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CjXX-xvoPWv/
अर्जुन-मलाइका का प्यार हुआ वायरल

अर्जुन कपूर ने तस्वीरों को साझा करते हुए, कैप्शन में लिखा, “चेल्सी एफसी में सभी को बकेट लिस्ट से धन्यवाद … हमने 3-0 से जीत हासिल की और मेरे बगल में इसे मनाने के लिए मेरे पास कोई था !!! (दाएं स्वाइप करें) (विंक इमोजी) @malaikaaroraofficial.” उनकी तस्वीरों और वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने कमेंट कर, “प्यारा” कहा. सिद्धांत कपूर ने दिल के इमोजी दिया. इस बीच, मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में जोड़ा, “थैंक यू @chelsea @arjunkapoor शानदार अनुभव और जीत के लिए.”

Also Read: लाल सिंदूर…व्हाइट साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखी मौनी रॉय, फैंस बोले- कोई इतना अच्छा कैसे दिख सकता…
एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं अर्जुन और मलाइका

अर्जुन पिछले कुछ हफ्तों से लंदन में हैं. वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. मलाइका ने जबसे एक्टर को ज्वॉइन किया है, तबसे दोनों अपनी आउटिंग की तसवीरें शेयर कर रहे हैं. बता दें कि अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपना रिश्ता 2019 में ऑफिशियल किया था. अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, मलाइका ने हाल ही में अर्जुन को अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बताया और उन्हें ‘बेस्ट बॉयफ्रेंड’ का टैग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >