सोरब बेदी संग नाम जुड़ने पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिंदगी अपने तरीके से जीती हूं

Malaika Arora Affairs: मलाइका अरोड़ा ने सोरब बेदी के साथ अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी से खुश हैं. वे अपने जीवन में रिश्ते अपनी शर्तों पर ही निभाएंगी. पढे़ं मलाइका ने क्या कहा है…

Malaika Arora Affairs: बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है. खासकर जब बात मलाइका अरोड़ा की हो, तो हर छोटी-बड़ी खबर सुर्खियां बन जाती है. इन दिनों मलाइका एक बार फिर अपने रिश्तों को लेकर खबरों में हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में उन्हें सोरब बेदी के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगीं.

जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं मलाइका

अब इन अफवाहों पर मलाइका ने खुद खुलकर प्रतिक्रिया दी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि ये सब अब उन्हें परेशान करने लगा है. उन्होंने कहा कि वह इन बातों को मजाक में लेती हैं और अपने बेटे अरहान के साथ इस पर हंसती भी हैं. मलाइका का कहना है कि वह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं और फिलहाल जो कुछ भी हो रहा है, उसमें खुश हैं. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर भविष्य में वह किसी रिश्ते में आती हैं, तो वह पूरी तरह अपनी शर्तों पर होगा.

सोरब ने भी इसे बताया था अफवाह

वहीं दूसरी तरफ, सोरब बेदी ने भी इन अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उनके और मलाइका के बीच सिर्फ दोस्ती है और लोग बिना सोचे-समझे बातें बना रहे हैं. उनका मानना है कि इस तरह की खबरें किसी की मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं. सोरब ने यह भी कहा कि पहले भी उन्होंने मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन तब लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. अब जब वह थोड़ा पहचान में आ गए हैं, तो लोग हर चीज को गलत तरीके से देखने लगे हैं. अगर मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी शादी पहले अरबाज खान से हुई थी, जो करीब 19 साल बाद खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं और अच्छे दोस्त बने हुए हैं.

यह भी पढे़ं: ईद पर रहा धुरंधर 2 का कब्जा, जानिए दिवाली और क्रिसमस में किसका बजेगा डंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >