महाभारत के शकुनि मामा गुफी पेंटल ने दुनिया को कहा अलविदा, इस खास शख्स की वजह से एक्टर को मिला था ये रोल

Gufi Paintal Death: एक्टर गुफी पेंटल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. सीरियल्स के अलावा उन्होंने ‘दिल्लगी’, ‘देश परदेश’ और ‘सुहाग’ जैसी मूवीज में काम किया था.

बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर थी. शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल (Gufi Paintal) अब इस दुनिया में नहीं है. गुफी को लेकर खबरें चल रही थी कि वो अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत नाजुक थी. 79 वर्षीय अभिनेता को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. लेकिन क्या आपको बता है कि उन्हें शकुनि मामा का रोल एक शख्स की वजह से मिली थी.

टीना घई ने गुफी पटेल को लेकर शेयर किया ये पोस्ट

कुछ दिन पहले टीवी अभिनेत्री टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम पर गुफी पटेल के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट साझा किया था. घई ने अपने दोस्त गुफी पेंटल की एक तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ ही अभिनेत्री ने खुलासा किया कि महाभारत के शकुनी मामा अस्वस्थ हैं और दर्द में हैं. उन्होंने प्रशंसकों से उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया.

गुफी पेंटल को ऐसे मिला शकुनि मामा का रोल

गुफी पेंटल ने महाभारत में चालाक मास्टरमाइंड शकुनि मामा की भूमिका निभाई. यह शो 1988 में प्रसारित हुआ था. गुफी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था इसलिए भाई के कहने पर वह मुंबई आ गए थे. हालांकि वो ‘महाभारत’ में कास्टिंग डायरेक्टर थे. उन्होंने बताया था, ‘शकुनि के रोल के लिए मैंने तीन लोगों को चुना था. इसी बीच शो की स्क्रिप्ट लिख रहे राही मासूम रजा की नजर मुझ पर पड़ी और उन्होंने शकुनि का रोल करने की सलाह दी.’

Also Read: Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1: पहले दिन विक्की-सारा का चला जादू, ताबड़तोड़ हुई कमाई
इन शोज में नजर आ चुके हैं गुफी पेंटल

गुफी पेंटल ‘बहादुर शाह जफर’, ‘महाभारत’, ‘कानून’, ‘ओम नमः शिवाय’, ‘सीआईडी’, ‘शश्श…कोई है’, ‘द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण’, ‘राधाकृष्ण’ और ‘जय कन्हैया लाल’ में नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर ने फिल्म ‘रफू चक्कर’ से डेब्यू किया था, जो साल 1975 में आई थी. इसके अलावा वो ‘दिल्लगी’, ‘देश परदेश’ और ‘सुहाग’ जैसी मूवीज में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >