Marathi KBC Madhuri Dixit: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट के रूप में वापसी करने जा रही हैं. वह मराठी क्विज शो 'कौन होणार करोडपति' (KBC) को होस्ट करेंगी. यह शो दुनियाभर में मशहूर 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलिनेयर?' और हिंदी के 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) का मराठी संस्करण है.
Madhur Will Host Marathi kBC: माधुरी होस्ट करेंगी कौन होणार करोडपति
धक धक गर्ल ने अपने नए सफर को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे शो का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है, क्योंकि यह लोगों को अपने ज्ञान और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उनके मुताबिक, 'कौन होणार करोडपति' सिर्फ एक क्विज शो नहीं है, बल्कि यह जिज्ञासा, उम्मीद, महत्वाकांक्षा और बड़े सपने देखने की हिम्मत का जश्न है.
Madhuri is Excited to Host this KBC Show: माधुरी काफी एक्साइटेड हैं इस सफर को लेकर
माधुरी ने कहा कि एक गर्वित महाराष्ट्रीयन होने के नाते वह कंटेस्टेंट्स से मिलने, उनकी प्रेरणादायक कहानियां सुनने और हॉट सीट पर उनके सपनों को सच होते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि वह इस खास सफर का हिस्सा बनकर दर्शकों के साथ ज्ञान और दृढ़ संकल्प की भावना का जश्न मनाने का इंतजार कर रही हैं.
शो की थीम 'आता खेल बदलणार' (अब खेल बदलेगा) रखी गई है, जो इस मशहूर क्विज शो में एक नई शुरुआत का संकेत देती है.
Madhuri's love For Television: टीवी से पुराना नाता
टीवी होस्ट के तौर पर माधुरी दीक्षित के लिए यह पहला अनुभव नहीं है. उनका टेलीविजन से रिश्ता दो दशक से भी पुराना है. साल 2002 में माधुरी ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो 'कहीं न कहीं कोई है' को होस्ट किया था. यह शो अरेंज्ड मैरिज की थीम पर आधारित था, जिसमें शादी के इच्छुक लड़का-लड़की एक-दूसरे से मिलते थे. उस समय इस तरह के मैट्रिमोनियल रियलिटी शो नए थे और इतने लोकप्रिय भी नहीं थे.
इसके बाद माधुरी 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' जैसे डांस रियलिटी शोज में जज के रूप में दर्शकों की पसंदीदा बन गईं.
About Kaun Honar Crorepati (KBC Marathi) : कोण होणार करोडपती के बारे में
'कोण होणार करोडपती' इंटरनेशनल शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का मराठी संस्करण है. भारत में इसी फॉर्मेट पर आधारित 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) ने बड़ी सफलता हासिल की. अमिताभ बच्चन साल 2000 से इस शो का चेहरा रहे हैं और उन्होंने लगभग हर सीजन होस्ट किया है. सिर्फ तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने होस्ट की जिम्मेदारी निभाई थी.
अमिताभ बच्चन ने KBC को सिर्फ एक क्विज शो नहीं रहने दिया. सवाल-जवाब के साथ-साथ प्रतियोगियों की जिंदगी की कहानियां, उनकी भावनाएं और जीत-हार के पल भी शो का अहम हिस्सा बन गए, जिसने दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया.
These Stars Have Hosted Kaun Honar Crorepati: ‘कोण होणार करोडपती' होस्ट कर चुके हैं ये स्टार्स
पिछले कुछ वर्षों में 'कोण होणार करोडपती' को सचिन खेडेकर, स्वप्निल जोशी और नागराज मंजुले जैसे होस्ट मिल चुके हैं। अब माधुरी दीक्षित इस शो की नई होस्ट होंगी. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती इस लोकप्रिय फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाने की होगी. वह भारत में इस शो को होस्ट करने वाली राधिका सरथकुमार के बाद दूसरी महिला होस्ट भी हैं.
'कोण होणार करोडपती' जल्द ही सोनी मराठी और सोनी LIV पर प्रसारित होगा.
यह भी पढ़ें : Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में 24 घंटे काम कर रहे बिग बी, बोले- नींद और खाने तक का नहीं मिला वक्त
