Madhuri Dixit Birthday: धक-धक गर्ल की इन सुपरहिट फिल्मों को OTT पर जरूर करें एंजॉय, खूबसूरत अदाएं बना देगी दीवाना

Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने न जाने कितने ही सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ऐसे में उनके स्पेशल डे पर अभिनेत्री की कुछ मूवीज को आप जरूर ओटीटी पर एंजॉय करें.

Madhuri Dixit Birthday: ’90’s से लेकर 21वीं सदी तक, सभी के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में शायद ही कई एक्टर होगा, जिसका सपना अभिनेत्री के साथ फिल्म करने का न हो. ऐसे में आज माधुरी के 57वें जन्मदिन के मौके पर हम उनके कुछ चुनिंदा फिल्मों की बात करेंगे, जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था.

Hum apke hain kaun

हम आपके हैं कौन
सलमान खान और माधुरी स्टारर हम आपके हैं कौन, दर्शकों की ऑल टाइम पसंदीदा फिल्म है. इसके गाने, एक्टर्स की केमिस्ट्री से लेकर सबकुछ बेहतरीन है. यह फिल्म ड्रामा, रोमांस और इमोशन का मिक्सचर है. जहां कुछ सीन्स देखकर आप मुस्कुराएंगे तो वहीं, कुछ सीन्स आपके आंखो में आंसू भर देंगे. इसे अपने परिवार के साथ एक बार फिर देखने के लिए आप जी5 पर जा सकते हैं.

Dil

दिल
माधुरी दीक्षित और आमिर खान स्टारर ‘दिल’ साल 1990 में रिलीज हुई थी. फिल्म का हाइप इतना है कि आज भी लोग इसे बड़े चाव से देखते हैं. दिल में आमिर और दीक्षित के बीच कॉलेज रोमांस को दिखाया गया है. इसे आप यूट्यूब या अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- Bastar: The Naxal Story OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी अदा शर्मा की बस्तर, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

Beta

बेटा
साल 1992 की फिल्म बेटा एक सौतेली मां, अनपढ़ बेटा और चालाक बहू के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और अरुणा ईरानी अहम भूमिका में हैं. इसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का पूरा पैकेज देखने को मिल जाएगा. फिल्म में एक गाना है ‘धक-धक करने लगा’, इसी गाने के बाद से माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल का टाइटल मिला था. बेटा ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.

Khalnayak

खलनायक
संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म खलनायक साल 1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का सुपरहिट गाना ‘चोली के पीछे क्या है’, आज भी हर शादी या पार्टी में आपको सुनने को मिल ही जाएगा. दर्शकों को मूवी काफी पसंद आई थी. खलनायक को दोबारा से देखने के लिए आप जी5 पर जा सकते हैं.

Also Read- richa chadha ने कहा माधुरी और रानी के बाद किसी अभिनेत्री में वह ग्रेस नहीं दिखता है जानिए क्यों

Dil to pagal hain

दिल तो पागल है
माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और शाहरुख खान की ये फिल्म प्यार, दोस्ती और लव ट्रायंगल के कनेक्शन को दिखाती है. इस मूवी का गाना ‘चक धूम-धूम’ काफी फेमस हुआ था. आज भी बच्चे इसे बारिश के मौसम में अक्सर गाया करते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

Madhuri dixit

माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आज भी उन्हें कई रियालिटी शोज को होस्ट करते हुए देखा जाता है. उनकी ग्लैमरस अदाएं और खूबसूरती को देखकर लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते हैं.

Also Read- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख डालें पहले 2 सीजन, कालीन भैया-गुड्डु की यादें हो जाएंगी ताजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >