Bigg Boss 20 Luv Preet and Gullu Flirting: बिग बॉस के घर में रिश्ते कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हाल ही के एपिसोड में लवप्रीत और गुल्लू की प्यारी बॉन्डिंग और फ्लिर्टिंग देखने को मिली. दोनों की बॉन्ड को दर्शक पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
‘आप मुझे पैंपर नहीं कर रहे हैं’- लव
एपिसोड में लवप्रीत गुल्लू से शिकायत करती हैं कि वह उन्हें पैंपर नहीं कर रहे हैं. इस पर गुल्लू उन्हें प्यार से गले लगा लेते हैं और कहते हैं, ‘कहां थी तू?’ गुल्लू के इस अंदाज पर लवप्रीत भी मजेदार जवाब देती हैं और पूछती हैं, ‘कहां ढूंढा?’
इसके बाद गुल्लू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘कहां नहीं ढूंढा... ओए रुक जा, आ तुझे पैंपर करता हूं.’ दोनों की यह बातचीत काफी क्यूट नजर आती है. खास बात यह है कि दोनों के बीच सिर्फ मजाक ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के लिए बढ़ती केयर भी दिखाई देती है.
‘हम एक-दूसरे को एलिमिनेट भी करते हैं और प्यार भी दिखाते हैं’
इसी क्लिप में लवप्रीत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को एलिमिनेट भी करते हैं और फिर एक-दूसरे पर प्यार भी लुटाते हैं. इस पर गुल्लू कहते हैं कि दोनों जिस तरह से खेल रहे हैं, वह अलग है. यानी गेम में मुकाबला अपनी जगह है, लेकिन उससे बाहर दोनों की बॉन्डिंग अलग है. इसके बाद लवप्रीत कहती हैं कि दोनों ने एक-दूसरे को जीत लिया है और शायद यह कुछ ज्यादा हो गया है.
गुल्लू यहीं नहीं रुकते. वह लवप्रीत से फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि पहले उनकी नजर सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर थी, लेकिन अब वह लवप्रीत का दिल भी जीतना चाहते हैं. गुल्लू की यह बात सुनकर दोनों के बीच की केमिस्ट्री और भी दिलचस्प हो जाती है.
लवप्रीत ने गुल्लू की एक और खासियत बताई
बातचीत के दौरान लवप्रीत गुल्लू की तारीफ भी करती हैं. वह कहती हैं कि गुल्लू किसी से भी बात करते समय सोच-समझकर बोलते हैं और बिना जरूरत की कोई बात नहीं करते. इस पर गुल्लू बताते हैं कि वह हर व्यक्ति के साथ अपनी सीमाएं जानते हैं और उसी के हिसाब से व्यवहार करते हैं.
इसके बाद लवप्रीत उनसे शरारती अंदाज में पूछती हैं, ‘मेरे साथ कहां रुकना है आपको?’ लवप्रीत के इस सवाल का गुल्लू भी फ्लर्टी अंदाज में जवाब देते हैं. वह कहते हैं कि वह लवप्रीत से कम बात करते हैं, क्योंकि उन्हें कहीं रुकना ही नहीं है और डर है कि कहीं दोनों आगे न बढ़ जाएं. गुल्लू की यह बात सुनकर साफ नजर आता है कि दोनों के बीच जोरदार फ्लिर्टिंग चल रही है.
इसी दौरान अमरपाली सभी से कहती हैं कि गुल्लू से ‘बैंड बाजा बारात’ वाली वाइब्स आती हैं. वहीं ईशा उन्हें छेड़ते हुए ‘छिछोरा’ कह देती हैं.
इसके बाद गुल्लू लड़कियों से पूछते हैं कि क्या वे उन्हें ‘लवर बॉय’ कह रही हैं. माहौल को और मजेदार बनाते हुए लवप्रीत भी लड़कियों की तरफ इशारा करती हैं. इस पर गुल्लू लवप्रीत को छेड़ते हुए कहते हैं, ‘नॉट यू हनी.’
