Look Back 2024: इन विवादों को लेकर टीवी जगत में हुई खूब गॉसिप, लिस्ट में सबसे आगे रही रूपाली गांगुली

Look Back 2024: साल 2024 में टीवी की दुनिया में क्या हंगामा हुआ, इसके बारे में आपको बताते हैं. रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच हुए विवाद ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

Look Back 2024: साल 2024 के खत्म होने में अब 15 दिन से भी कम दिन बच गए है. इस साल टीवी इंडस्ट्री में कई नये शोज शुरू हुए, कुछ शोज ऑफ एयर हो गए. इन सबके बीच टीवी की दुनिया में कई विवाद भी सामने आए, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इसमें रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी का विवाद, पलक सिधवानी का तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स संग विवाद काफी चर्चा में रहा.

रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा का विवाद

अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए. ईशा के मुताबिक, रूपाली की वजह से उनके पिता अश्विन वर्मा और मां का रिश्ता खत्म हुआ. ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उनके पिता के साथ एक्ट्रेस का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. ईशा की मानें तो वह बहुत निर्दयी और स्वार्थी औरत है. ईशा के आरोपों पर एक्ट्रेस चुप नहीं बैठी और उन्होंने ईशा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा ठोका.

पलक सिधवानी और तारक मेहता के मेकर्स का विवाद

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का रोल पलक सिधवानी निभाती थी. पलक ने मेकर्स पर दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने शो क अलविदा कह दिया था. पलक के मुताबिक असित मोदी ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उसका करियर बर्बाद कर देंगे. उन दोनों के बीच हुआ ये विवाद ने दर्शकों का खूब ध्यान अपनी ओर बटोरा.

आसिम रियाज और रोहित शेट्टी के बीच हुआ विवाद

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू होते ही चर्चा में आ गया. आसिम रियाज शो में बतौर कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुए. आसिम को उसके बर्ताव को लेकर शो से बाहर निकाल दिया गया था. होस्ट रोहित शेट्टी ने आसिम को कड़ी फटकार भी लगाई थी.

दलजीत कौर और निखिल पटेल के बीच का विवाद

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. दलजीत ने निखिल पर कई आरोप लगाए थे. दलजीत ने खुलासा किया था कि शादी में होते हुए भी निखिल का किसी और के साथ अफेयर था. जिसके बाद निखिल ने भी उसके आरोपों पर जवाब दिया था. दोनों के बीच हुए इस लड़ाई ने यूजर्स का ध्यान सोशल मीडिया पर खींचा था.

Also Read- Look Back 2024: ‘तौबा-तौबा’ से लेकर ‘आज की रात’ तक, साल 2024 में इन गानों पर जमकर झूमे लोग, देखें लिस्ट

Also Read- Look Back 2024: कार्तिक आर्यन से लेकर दिलजीत दोसांझ तक, ऐसे स्टार्स जिन्होंने फिल्मों में निभाए रियल लाइफ किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >