Look Back 2024: पुष्पा 2 से लेकर भूल भुलैया 3 तक, इन फिल्मों ने की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई

Look Back 2024: साल 2024 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई. जिसने धुआंधार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. इसमें पुष्पा 2 से लेकर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम शामिल है.

Look Back 2024: साल 2024 बॉलीवुड और तमिल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा. कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिसपांस मिला और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़ दिखीं. कुछ मूवीज के तो रिलीज से पहले ही टिकटें हाउसफुल थी. इसमें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से लेकर थलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम शामिल है. फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई की.

पुष्पा 2: द रूल

यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा का सीक्वल है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रर्दशन कर रही है. इसने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं भारत में भी एक्शन थ्रिलर 1000 करोड़ के आसपास है.

कल्कि 2898 एडी

नाग अश्विन की ओर से निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे कलाकार हैं. सैकनिल्क के अनुसार, साइंस-फिक्शन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1042.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. हॉरर कॉमेडी ने शाहरुख खान की पठान, जवान के भी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम

थलपति विजय स्टारर फिल्म को भी साउथ बेल्ट में काफी अच्छा रिसपांस मिला था. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 457.12 करोड़ रुपये रहा.

भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भूल भूलैया 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. इसकी टक्कर सिंघम अगेन से हुई थी, फिर भी हॉरर कॉमेडी का क्रेज कम नहीं हुआ. फिल्म ने 389.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Also Read- Look Back 2024: साउथ की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, अभी तक नहीं देखी है तो OTT पर करें एंजॉय

Also Read- Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 में बुरी तरह फ्लॉप हुई ये 5 फिल्में, लिस्ट में कंगुवा-मैदान शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >