Lokesh Kumar: सोशल मीडिया से वेब सीरीज तक, यूथ बेस्ड वेब सीरीज ‘हम सब की यादें’ में नजर आएंगे अभिनेता लोकेश कुमार

Lokesh Kumar: सोशल मीडिया पर धूम मचाने के बाद लोकप्रिय अभिनेता और क्रिएटर लोकेश कुमार अब अपने करियर में एक नया और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. वे जल्द ही अपनी यूथ-आधारित वेब सीरीज ‘हम सब की यादें’ के जरिए दर्शकों से एक अलग ही अंदाज में जुड़ते नजर आएंगे.

Lokesh Kumar: डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में अब कलाकार अपनी पहचान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रख रहे हैं. कंटेंट क्रिएटर्स धीरे धीरे लॉन्ग फॉर्म स्टोरीटेलिंग की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उन्हें अपने अनुभव और सोच को विस्तार से पेश करने का मौका मिल रहा है. यही वजह है कि आज यूथ आधारित वेब सीरीज दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.

कॉलेज लाइफ, दोस्ती और पहली मोहब्बत जैसे विषय हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करते रहे हैं. खासकर युवा वर्ग ऐसी कहानियों से खुद को जोड़ पाता है, क्योंकि इनमें उनकी अपनी ज़िंदगी की झलक दिखाई देती है. डिजिटल स्पेस में इस तरह की कहानियां लगातार अच्छी प्रतिक्रिया हासिल कर रही हैं.

इसी कड़ी में अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर लोकेश कुमार अब वेब सीरीज ‘हम सब की यादें’ के जरिए दर्शकों के सामने आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुके लोकेश इस प्रोजेक्ट के साथ सोशल स्क्रीन से आगे बढ़ते हुए वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे हैं. इस वेब सीरीज को फेम्सरूट प्रोडक्शन के सहयोग से तैयार किया जा रहा है.

‘हम सब की यादें’ एक यूथ बेस्ड कहानी है, जो कॉलेज के दिनों में पनपने वाले रिश्तों, भावनाओं और यादों को दर्शाती है. सीरीज़ में युवा पीढ़ी की सोच, दोस्ती और प्यार को सरल और सच्चे अंदाज़ में दिखाने की कोशिश की गई है. इस वेब सीरीज़ को हाइब्रिड रिलीज मॉडल के तहत पेश किया जाएगा. इसके शुरुआती तीन एपिसोड यूट्यूब पर मुफ्त उपलब्ध होंगे, जबकि आगे के एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाएंगे. इस रणनीति के ज़रिए मेकर्स ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाने की योजना बना रहे हैं.

इस प्रोजेक्ट के साथ लोकेश कुमार अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं. दर्शकों के बीच इस वेब सीरीज को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और माना जा रहा है कि ‘हम सब की यादें’ युवा दर्शकों के दिलों से जुड़ने में सफल रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >