Lock Upp Season 2: एकता कपूर के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का दूसरा सीजन आखिरकार शुरू होने जा रहा है. इस बार शो पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. ‘लॉक अप सीजन 2’ का ग्रैंड प्रीमियर 27 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा. शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. फैंस सबसे ज्यादा यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार जेल के अंदर कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे. अब शो के कुछ कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं.
Lock Upp Season 2 Contestants: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की होगी एंट्री
जूम/ टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ‘लॉक अप सीजन 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि दोनों सितारों ने शो के लिए हामी भर दी है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले इन कलाकारों को एक साथ रियलिटी शो में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.इसके अलावा ‘ससुराल सिमर के’ फेम धीरज धूपर का नाम भी कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है.
Sunita Ahuja In Lock Upp Season 2: सुनीता आहूजा और माधुरी ग्रोवर भी बनेंगी शो का हिस्सा
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा भी ‘लॉक अप 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. सुनीता अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी और अभिनेता गोविंदा से जुड़े बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में उनका शो में आना काफी दिलचस्प माना जा रहा है. वहीं ‘शॉर्क इंडिया’ के चर्चित नाम अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर भी इस शो में नजर आ सकती हैं. इसके अलावा आकांक्षा खन्ना और ‘स्प्लिट्सविला 15’ फेम आकांक्षा चौधरी का नाम भी कन्फर्म कंटेस्टेन्ट्स में शामिल बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें– मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु, जानिए कब आएगा पहला बेबी
Lock Upp Season 2 Host: फराह खान और रितेश देशमुख करेंगे होस्ट
पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था. वहीं अब दूसरे सीजन में फराह खान और रितेश देशमुख होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Lock Upp Season 2 Duration: छह हफ्तों तक चलेगा गेम
‘लॉक अप 2’ करीब छह हफ्तों तक चलेगा. शो में कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर बंद रहकर गेम खेलना होगा. पहले सीजन को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था और उसके विजेता मुनव्वर फारूकी बने थे.
यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें
यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
