Lock Upp: कंगना रनौत के जेल से निशा रावल हुई बाहर, सायशा शिंदे के साथ इस शख्स ने ली री-एंट्री

बॉटम 2 में निशा रावल औऱ पायल रोहतगी थी औऱ दोनों को कम वोट्स मिले थे. कंगना रनौत ने ऐसे में पायल को सेफ किया. वहीं, सायशा शिंदे और करणवीर बोहरा की लॉक अप में री-इंट्री हुई हैं.

Lock Upp elimination: कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक-अप’ (Lock Upp) से पिछले हफ्ते सारा खान बाहर हो गई थी. अब कंगना के जेल से निशा रावल का पत्ता कट गया है. बॉटम 3 में आजमा, पायल रोहतगी और निशा थी, जिसमें निशा एलिमिनेट हो गई. आजमा ने अपना सीक्रेट बताकर खुद को सेफ कर लिया. जिसके बाद पायल और निशा में से कोई एक बाहर जाता. ऐसे में कंगना ने पायल को बचा लिया और निशा को जेल छोड़कर जाना पड़ा.

दरअसल, बॉटम 2 में निशा रावल औऱ पायल रोहतगी थी औऱ दोनों को कम वोट्स मिले थे. कंगना रनौत ने ऐसे में पायल को सेफ किया. कगंना ने कहा कि चाहे लोग उसे नफरत करें लेकिन वो जो मिर्च मसाला लेकर आ रही हैं. बता दें कि इन दिनों पायल किसी ना किसी वजह से लॉक अप की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

पिछले दिनों ही पायल रोहतगी ने अपना सीक्रेट बताया था, जिसे सुनकर लोग चौंक गए थे. उन्होंने बताया था कि, ‘मुझे इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं और एक समय ऐसा भी था जब मेरा करियर अच्छा नहीं चल रहा था. मैंने तांत्रिक पूजा करी अपने करियर को पुश देने के लिए. मुझे नहीं लगता कि कोई भी शिक्षित महिला, महिला या पेशेवर ऐसा सोचते हैं कि करियर को आगे ले जाने के लिए तांत्रिक पूजा करें.’

Also Read: Urfi Javed से लेकर रूपाली गांगुली तक, इस हफ्ते ये टीवी सेलेब्स छाए Instagram पर, देखें वायरल पोस्ट

वहीं, निशा ने कुछ समय पहले अपना एक सीक्रेट बताया था कि शादीशुदा होते हुए वह एक पुराने दोस्त के प्रति आकर्षित हो गई थी और उन्होंने उसे किस भी किया था. हालांकि यह बात भी मैंने मेरे एक्स हसबैंड के साथ शेयर की, लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि मैं रिश्ते में नहीं रहना चाहती हूं, हमें अपने रास्ते चलना चाहिए.

सायशा शिंदे और करणवीर बोहरा की लॉक अप में री-इंट्री हुई हैं. शो में अनारकली सूट पहनकर सायशा ने इंट्री ली औऱ बोले चूड़ियां गाने पर डांस किया. वो वापस आकर काफी खुश नजर आई. इस दौरान सारे कंटेस्टेंट भी उन्हें देखकर काफी खुश हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >