'लॉक अप 2' से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, बिगड़ी तबीयत बनी वजह, गोविंदा ने कहा- 'मैंने इनके ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे'

सुनीता आहूजा ने 'लॉक अप 2: सच या सजा' को बीच में ही छोड़ दिया है. खराब स्वास्थ्य, डायबिटीज और मेनोपॉज की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया. पति गोविंदा ने पत्नी का हौसला बढ़ाया.

Sunita Ahuja Lock Upp 2 Exit: रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' को सुनीता आहूजा ने खराब स्वास्थ्य की वजह से बीच में ही शो छोड़ने का फैसला कर लिया. उनके साथ रियाज अली भी शो से बाहर हो गए. सुनीता की विदाई को खास बनाने के लिए उनके पति और बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ शो में पहुंचे.

Sunita Ahuja Health Update: डायबिटीज और मेनोपॉज की वजह से लिया फैसला

शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान से बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपनी तबीयत को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मेरी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है. मैं काफी तनाव में हूं और मेनोपॉज के दौर से भी गुजर रही हूं. शरीर में दर्द रहता है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. इसलिए मैं लगातार शो से बाहर जाने की बात कह रही थी."

बाद में वैरायटी इंडिया से बातचीत में भी सुनीता ने कहा, "यह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक रहा. मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है. यहां मौजूद सभी युवा मेरे बच्चों जैसे हैं और उनसे मेरा बहुत अच्छा रिश्ता बन गया है."

Govinda Reaction: 'मैंने इन्हें ऐसे हालात में पहले कभी नहीं देखा'

सुनीता के बाहर आने के बाद गोविंदा स्टेज पर पहुंचे और पत्नी का हौसला बढ़ाया. गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा,"ये तो बिल्कुल बच्चे जैसी हैं. मेरे दोस्तों ने मुझे शो के अंदर इनके गाली देने वाले वीडियो भी भेजे थे. लेकिन कोई बात नहीं, ये सब भी झेल लिया." जब फराह खान ने सुनीता से पूछा कि शो में परिवार को लेकर हुई बातों से उन्होंने क्या सीखा, तो गोविंदा ने जवाब दिया, "घर की बातें घर तक ही रहनी चाहिए. जो भी हो, परिवार की बातों को बाहर नहीं ले जाना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा अपने करीबियों से प्यार करते हैं और भगवान की कृपा से उम्मीद करते हैं कि परिवार को कभी मुश्किल वक्त का सामना न करना पड़े.

टीना आहूजा भी हुई भावुक

इस खास मौके पर टीना आहूजा भी शो में पहुंची. उन्होंने बताया कि शो के कई एपिसोड देखते समय वह काफी भावुक हो गई थी. मां को मुश्किल परिस्थितियों से गुजरते देख उनके लिए यह आसान नहीं था.


ये भी पढ़ें: जब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >