VIRAL VIDEO: हाथ में सांप लेकर एक महिला की ओर दौड़ती नजर आई छोटी बच्ची, जानें आगे क्या हुआ

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची सांप के साथ खेलते नजर आ रही है. बच्ची की इस हरकत पर लोग डर भी रहे हैं और साथ ही उन्हें हंसी भी आ रही है.

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह- तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. वैसे तो आपने बहुत सारे वायरल वीडियोज देखें होंगे, लेकिन आज आपको एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखकर आप हसेंगे भी और डर भी जाएंगे. क्या आपको सांप से डर लगता है ? क्या हो अगर आपके पीछे कोई सांप पड़ जाए? जरा इस छोटी बच्ची को देखिए, इस बच्ची को सांप से डर नहीं लगता है. सांप के साथ एक मॉल में खेलते नजर आईं ये छोटी बच्ची ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

हाथ में सांप लेकर दौड़ती दिखी एक बच्ची

दरअसल, सोशल मीडिया एक्स (twitter) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक छोटी बच्ची के हरकत से डर भी रहे हैं और हंस भी रहे हैं. इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची अपने हाथ में सांप लेकर एक महिला की ओर दौड़ते नजर आ रही है. महिला इस हरकत को स्मार्ट फोन से रिकॉर्ड करते नजर आ रही है. जव वो बच्ची उस महिला की ओर दौड़ती है तो वो डर के भागने लगती है. बच्ची मजे में बिना डरे सांप के साथ खेलते नजर आ रही है, जैसे कोई खिलौना हो.

यूजर्स के कमेंट

वहीं, एक्स पर इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, “बहादुरी कभी-कभी परिणामों को ना जानने से आती है.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अज्ञानता वीरता या साहस नहीं है. डर के साथ समझ की आवश्यकता होती है.” एक अन्य यूजर ने कहा, यह बहादुर होने के बारे में नहीं है… यह कार्यों के परिणामों को ना समझने के बारे में है…जो अच्छे और बुरे के समझ के परिणामों को नहीं समझते थे. चाहे कमेंट्स जो भी हो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Also Read: VIRAL VIDEO: सांप के हमले से बचने के लिए बिल्ली ने किया कुछ ऐसा, लोग हुए हैरान, आप भी देखिए ये वीडियो

रिपोर्ट- आदित्य कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >