Holi Song List: बॉलीवुड के ये होली सॉन्ग हैं आल टाइम सुपरहिट, आप भी सुनें

Holi Song- बॉलीवुड फिल्मों में होली को बेहद खास अंदाज से मनाया जाता रहा है. कई फिल्मों में होली के गाने देखने और सुनने को मिलते हैं. यह गाने न केवल चर्चा में रहे हैं बल्कि सुपरहिट की लिस्ट में भी शुमार हैं.

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में होली को बेहद खास अंदाज से मनाया जाता रहा है. कई फिल्मों में होली के गाने देखने और सुनने को मिलते हैं. यह गाने न केवल चर्चा में रहे हैं बल्कि सुपरहिट की लिस्ट में भी शुमार हैं. होली के मौके पर हम ऐसे गाने लेकर आये हैं, जो आपके होली सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देंगे.

जोगी जी

नदियां के पार मूवी के इस गाने को होली स्पेशल ट्रैक में शामिल नहीं किया तो फिर क्या किया. ये एवरग्रीन होली स्पेशल गाना जब आप बजाएंगे तो ठुमके बिना कोई नहीं रह पाएगा.

आज ना छोड़ेंगे

राजेश खन्ना और आशा पारेश पर फिल्माया गया ये होली स्पेशल सॉन्ग सभी का पसंदीदा है. होली के मौके पर इस गाने पर खूब डांस कर सकते हैं.

अरे जा रे हट नटखट

ये बेहद पुरानी नवरंग मूवी का बेहद पुराना गाना है जो होली के मौके पर जरूर बजाया ही जाता है. इस गाने को सुनकर वाकई महसूस होता है ओल्ड इज गोल्ड.

होली आई रे कन्हाई

मदर इंडिया फिल्म एक एपिक मूवी है और इस फिल्म का ये होली गाना हर बार होली सेलिब्रेशन में चार चांद लगाता है. अगर पुराने गाने सुनने के हैं शौकीन तो इस गाने को जरूर सुनें.

बलम पिचकारी

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का यह सॉन्ग जबसे आया है, तब से ही होली में बजता रहता है. इस पर आप खुद को झूमने से नहीं रोक सकते.

होरी खेले रघुवीरा

होली में फिल्म बागवां का ये सांग भी रंग बरसे की तरह से अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ गया है और हर साल होली पर जरूर बजाया जाता है.

होली के दिन

शोले का ये गाना भी हर होली पर बजना तय है वो भी कई कई बार. वैसे ऐसा नहीं लगता कि होली के हिट गानों के साथ अमिताभ बच्चन का कोई स्ट्रांग कनेक्शन है.

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली

फिल्म वक्त का ये गाना अक्षय कुमार औऱ प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है, इसमें अमिताभ भी शामिल हैं. अपनी डिफरेंट लिरिक्स के चलते रिलीज के बाद से ही ये लोगों का फेवरेट होली सांग बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >