Laughter Chefs: अब्दू रोजिक के बाद इस सेलेब्स ने शो को कहा अलविदा, बोली- आसान नहीं होता…

Laughter Chefs: रियालिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 फुल स्पीड से चल रहा है और दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इसमें वेस्टर्न और इंडियन भऊजी की जुगलबंदी खूब लोटपोट करती है. बीते दिनों शो से अब्दू रोजिक आउट हो गए. उनकी जगह करण कुंद्रा ने ली. अब मन्नारा चोपड़ा ने रियालिटी शो को अलविदा कहा. उनको किसी काम की वजह से जाना पड़ रहा है.

Laughter Chefs: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियालिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो में पॉपुलर स्टार्स अपनी कुकिंग स्कील दिखा रहे हैं. रुबीना दिलैक से लेकर एल्विश यादव, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल की जुगबंदी खूब गुदगुदाती है. हालांकि अब फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज है. अब्दू रोजिक के बाद अब एक और कंटेस्टेंट ने शो छोड़ दिया है.

मन्नारा चोपड़ा ने छोड़ा लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 छोड़ने वाला कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मन्नारा चोपड़ा है. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस अदाएं और स्क्रीन मौजूदगी से दर्शकों के दिलों पर राज करती थी, लेकिन अब वह आने वाले एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगी. उनका यह फैसलमा कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर है.

लाफ्टर शेफ्स छोड़ने पर क्या बोली मन्नारा चोपड़ा

अपने सफर पर बात करते हुए, मन्नारा ने कहा, “आगे बढ़ना कभी भी आसान नहीं होता है, खासकर तब जब ऐसा लगता है कि आप एक परिवार को पीछे छोड़ रहे हैं, लेकिन पिछले कमिटमेंट्स की वजह से मुझे मेरे लाफ्टर शेफ्स परिवार को अलविदा कहने का समय आ गया है. लाजवाब खाना बनाना और हंसी-मजाक करना, यह शो कभी काम जैसा नहीं लगा, यह घर जैसा लगा.”

मन्नारा ने लाफ्टर शेफ्स फैमिली को कहा शुक्रिया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”मैं हमेशा दोस्तों, हंसी और उन यादों को संजोकर रखूंगी, जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं, खासकर सुदेश लहरी जी के साथ स्क्रीन शेयर करना, जो अपने आप में एक कॉमेडी लीजेंड हैं. मुझे खाना पकाने की दुनिया से परिचित कराने के लिए कलर्स का धन्यवाद. यह सब बिग बॉस 17 में एक साधारण ‘चाय’ से शुरू हुआ था, लेकिन लाफ्टर शेफ्स ने मुझे वास्तव में इस कला से प्यार कर दिया – जब तक कि हम फिर से न मिलें!”

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: आर माधवन ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत करवाना ही…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >