Laughter Chefs 2 VIDEO: उदित नारयण को देख मुंह ढकने लगी लड़कियां, भारती सिंह बोली- मास्क दो…

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. इसमें सुदेश लहरी उदित नारायण बनकर आते हैं. उन्हें देखकर लड़कियां अपना मुंह ढकती हैं. भारती सिंह कहती है कि जल्दी मुंह ढको उदित जी आ गए.

Laughter Chefs 2: कलर्स का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. नए सीजन में अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक, रूबीना दिलैक, विक्की जैन, एल्विश यादव, राहुल वैद्य, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लहरी, कश्मीरा शाह और अब्दु रोजिक जैसे स्टार्स अपनी कुकिंग स्कील्स से दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रहे हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी किया गया है. इसमें सभी सेलेबेस को बॉलीवुड स्टार्स के गेटअप में स्पॉट किया जा रहा है. प्रोमो में, हम कृष्णा को अग्निपथ से संजय दत्त के रूप में, भारती सिंह को गंगूबाई से आलिया भट्ट के रूप में देखते हैं. राहुल वैद्य हिमेश रेशमिया के रूप में नजर आएंगे जबकि रूबीना दिलैक प्रियंका चोपड़ा उर्फ ​​देसी गर्ल बनी हैं. मन्नारा चोपड़ा ने करीना कपूर का गीत अवतार लिया है और समर्थ ज्यूरेल कोई मिल गया के ऋतिक रोशन हैं। अभिषेक कुमार मोहब्बतें में शाहरुख खान की भूमिका में नजर आएंगे. अब्दु रोजिक और एल्विश यादव सनी देओल, बॉबी देओल के किरदार निभाएंगे. हम सुदेश लहरी को उदित नारायण के रूप में देखते हैं, जो गाना गाते हुए प्रवेश करते हैं. सेट पर मौजूद महिलाएं जल्द ही अपना मुंह ढकने लगती हैं. भारती सिंह फिर कहती हैं, “मास्क दो मास्क, उदित जी आ गए हैं.” उदित नारायण बने सुदेश लहरी फिर कहते हैं, “इससे सेल्फी का मजा नहीं आएगा.” भारती आगे कहती हैं, “आप सेल्फी तक रुकते कहां हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >