Laughter Chefs 2 में निया शर्मा-करण कुंद्रा के बाद इन दो पुराने कंटेस्टेंट्स का हुआ धांसू कमबैक, आते ही मिला स्टार

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में मन्नारा चोपड़ा की एग्जिट के बाद निया शर्मा और करण कुंद्रा की शो में एंट्री हुई. इसके बाद अब दो और पुराने कंटेस्टेंट्स ने शो में शो में वापसी कर ली है. इन्होंने आते ही स्टार भी जीत लिया है.

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इन दिनों शो से नए कलाकार बाहर हो रहे हैं और धीरे-धीरे पुराने कंटेस्टेंट्स वापसी कर रहे हैं. हाल ही में मन्नारा चोपड़ा की एग्जिट के बाद निया शर्मा और करण कुंद्रा ने शो में कमबैक किया. अब और 2 पुराने कंटेस्टेंट्स शो में एंट्री कर रहे हैं. इससे जानने के बाद शो के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इन दोनों कलकारों ने आते ही स्टार भी जीत लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं इनके नाम.

अली गोनी का शो में कमबैक

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में सुदेश लहरी के साथ निया शर्मा नजर आएंगी. निया के पहले अब्दू रोजिक को करण कुंद्रा रिप्लेस कर चुके हैं. लेकिन अब ट्विस्ट यह है कि शो के पुराने कंटेस्टेंट अली गोनी भी लौट आए हैं और आते ही स्टार भी जीत चुके हैं. इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसमें अली गोनी और गायक राहुल वैद्य पपाराजी को पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सिंगर वीडियो में कह रहे हैं, ‘जो पुराने पार्टनर थे, वो वापस आ चुके हैं. मैं नई जोड़ी से मिलवा रहा हूं जो कि अली और राहुल हैं.’

रीम शेख की दमदार वापसी

अली गोनी के साथ-साथ रीम शेख की भी वापसी हो गई है. हाल ही में उन्हें भी शूटिंग लोकेशन पर स्पॉट किया गया था. उनपर भी स्टार नजर आ रहा था. कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने निया और रीम के कमबैक पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘पुरानी फैमिली वापस आ रही है. अब देखो कितना मजा करते हैं. वह दोनों बहुत एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs: निया शर्मा ने शो में अपनी री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- किचन पागलपन के लिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >